सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Dispute over bike removal, councilor's son beaten up

Rampur News: बाइक हटाने पर हुआ विवाद, सभासद के बेटे की पिटाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Dispute over bike removal, councilor's son beaten up
विज्ञापन
शाहबाद। बजरंग चौक पर सोमवार देर रात बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। विवाद इतना बढ़ा कि कुछ युवकों और महिलाओं ने सभासद के बेटे जुनैद और उसके साथी अरबाज की जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई, जिसे नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठी फटकारनी पड़ी।
Trending Videos

सभासद सदाकत अली खान ने बताया कि जिम बंद कर लौटते समय बरात के कारण रास्ता बंद था, तो दोनों किशोर एक संकरी गली से निकल रहे थे। वहां खड़ी बाइक हटाने की कोशिश पर विवाद शुरू हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने दोनों किशोरों को घेरकर बेरहमी से पीटा। जुनैद गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि सभासद की तहरीर पर गुड्डू, विक्की, शरीफ और निन्नू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed