सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Accused of cheating lakhs of rupees by posing as an advocate, complaint lodged with Bar Association

Rampur News: अधिवक्ता बनकर लाखों की ठगी का आरोप, बार एसोसिएशन से शिकायत

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 01 Apr 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating lakhs of rupees by posing as an advocate, complaint lodged with Bar Association
विज्ञापन
रामपुर। सैफनी क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने खुद को पत्रकार व अधिवक्ता बताने वाले व्यक्ति पर धोखाधड़ी कर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने बार एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश बार काउंसिल प्रयागराज तथा बार काउंसिल ऑफ इंडिया को प्रार्थनापत्र भेजकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos

शिकायतकर्ता जाबिर का आरोप है कि आरोपी ने स्वयं को अधिवक्ता व बार एसोसिएशन का सदस्य बताते हुए गोदाम खुलवाने के नाम पर रकम ली। बाद में न तो गोदाम खुलवाया और न ही पैसा वापस किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित का कहना है कि रुपये वापस मांगने पर उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी दी जा रही है। मामले में अवैध गतिविधियों से जुड़े आरोप भी लगाए गए हैं। शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के साथ ही धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed