सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   600 applications received for admission in Government Polytechnic

Rampur News: राजकीय पॉलिटेक्निक में प्रवेश के लिए 600 आवेदन मिले

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 01 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
600 applications received for admission in Government Polytechnic
विज्ञापन
रामपुर। जिले के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अब तक करीब 600 अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। शहर, शाहबाद और चमरौआ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेजों में नए सत्र के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा जा रहा है।
Trending Videos

कॉलेज प्रशासन के अनुसार प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 अप्रैल तक किए जा सकते हैं। इसके बाद मई माह में प्रवेश परीक्षा आयोजित कराई जाएगी, जिसके आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा। तकनीकी शिक्षा में बढ़ती रुचि के चलते इस वर्ष आवेदन संख्या में वृद्धि की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने बताया कि कई छात्र आवेदन प्रक्रिया की जानकारी लेने कॉलेज पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन अभ्यर्थियों को फॉर्म भरने या अन्य तकनीकी समस्या आ रही है, वे कॉलेज आकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने छात्रों से अंतिम तिथि से पहले आवेदन पूरा करने की अपील की। कॉलेज प्रशासन ने प्रवेश प्रक्रिया को पारदर्शी और सरल बनाने के लिए विशेष व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed