{"_id":"69bb0871fafbe0db4b0df69c","slug":"stf-nabs-three-smugglers-with-136-kg-of-opium-rampur-news-c-282-1-rmp1026-166651-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: एसटीएफ ने 1.36 किलो अफीम के साथ तस्करी के तीन आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: एसटीएफ ने 1.36 किलो अफीम के साथ तस्करी के तीन आरोपी दबोचे
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भोट (रामपुर)। एसटीएफ ने बुधवार को भोट क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहे तीन आरोपियों को 1.36 किलोग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह त्यागी ने बताया कि एसटीएफ निरीक्षक प्रमोद कुमार वर्मा के नेतृत्व में टीम ने मिलक बिचौला गांव के पास कोयला ग्राम मार्ग पर एक होंडा सिटी कार को रोका। तलाशी में कार की कैविटी में छिपाकर रखी गई 1.36 किलोग्राम अफीम बरामद हुई।
आरोपियों के कब्जे से 3120 रुपये, कार, मोबाइल व आधार कार्ड भी मिले हैं। पकड़े गए आरोपी मेरठ के किठोर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। कार सवार मेरठ जनपद के किठोर थाना क्षेत्र के आइसा मस्जिद निवासी शमीम, झीडियों गांव निवासी कन्हैया व हातम सिंह को गिरफ्तार किया गया है। तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। संवाद
Trending Videos