{"_id":"69b079802570d762e705e182","slug":"the-alternative-route-to-the-bridge-has-turned-into-a-pond-causing-inconvenience-to-the-people-rampur-news-c-282-1-rmp1004-166024-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: तालाब में तब्दील हुआ पुल का वैकल्पिक मार्ग, लोगों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: तालाब में तब्दील हुआ पुल का वैकल्पिक मार्ग, लोगों को हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। राम रहीम पुल पर मरम्मत के लिए यातायात बंद करने की भले ही तैयारी की जा रही हो, लेकिन वैकल्पिक मार्ग की हालत काफी खस्ता है। आगापुर का तालाब पूरी तरह उफान पर है, जिसकी वजह से आगापुर होते हुए ज्वाला नगर जाने वाले लोगों की मुश्किल बढ़ेगी।
यहां पर सड़कें काफी खराब हालत में हैं। सीआरपीएफ कॉलोनी की भी हालत खराब है। लोगों का कहना है कि पहले वैकल्पिक मार्ग को सुधारा जाए। लोगों ने साफ कहा कि यहां पर जो सड़कें हैं पूरी तरह तालाब में तब्दील हो रही हैं। इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।
राम रहीम पुल की मरम्मत का कार्य इन दिनों चल रहा है। लोक निर्माण विभाग जल्द ही पुल पर हल्के वाहनों के संचालन को बंद करने की तैयारी में है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि लोग कहां से गुजरेंगे। ज्वाला नगर को सिविल लाइंस तक आने व जाने के लिए पहला वैकल्पिक मार्ग आगापुर होते हुए सीआरपीएफ चुंगी को जोड़ता है।
इस मार्ग पर नजर दौड़ाई जाए तो यहां पर मार्ग की हालत काफी खराब है। दरअसल आगापुर का तालाब पूरी तरह पानी से लबालब हो चुका है। ऐसे में पूरे गांव के साथ ही सीआरपीएफ कॉलोनी का भी पानी इसी तालाब में आ रहा है, जिसकी वजह से तालाब का पानी पूरे गांव के रास्तों पर फैल गया है। खासतौर से सीआरपीएफ कॉलोनी, आगापुर सड़क समेत अन्य इलाकों में। यहां से गुजरने वाले लोग परेशान हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि यहां से गुजरना किसी भी चुनौती से कम नहीं है।
बोले लोग
यहां पर जल निकासी नहीं हो पा रही है। इसकी प्रमुख वजह आगापुर का तालाब ओवरफ्लो हो चुका है, जिसकी वजह से सड़कों पर जलभराव होता है। सड़कों की हालत खराब है। इसके साथ ही यहां पर पानी की टंकी की हालत भी खराब है। यहां पर ध्यान दिया जाना चाहिए। -एमएस रावत
-- -
कॉलोनी में जल निकासी की समस्या है। आगापुर तालाब का पानी ओवरफ्लो हो चुका है। ऐसे में सड़कों पर जलभराव है। लोग परेशान हो रहे हैं। आगापुर जाने वाली सड़कें खराब हैं। पुल बंद होने के बाद तो और भी परेशानी होगी। -एमएस खान
-- -
सीआरपीएफ कॉलोनी पूरी तरह टापू बनी हुई है। यहां पर कनेक्टिविटी नहीं है। आगापुर का तालाब ओवरफ्लो है। लोग परेशान हैं। यहां से निकलना दूभर हो गया है। सड़कें भी पूरी तरह खराब हैं। इस समस्या का हल होना जरूरी है। प्रशासन को इस पर ध्यान देना चाहिए। -कुलविंदर सिंह
आगापुर के हालत खराब है। जलभराव की वजह से सड़कें खराब हो चुकी हैं। तालाब का पानी ओवरफ्लो है, जिसकी वजह से दिक्कत हो रही है। इसको दुरुस्त कराया जाना चाहिए। -राजेश्वर शर्मा
Trending Videos