{"_id":"69b076f974988cd5c403ce31","slug":"a-pillar-tilted-in-the-fort-area-a-major-accident-was-averted-rampur-news-c-282-1-rmp1027-166032-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: किला क्षेत्र में झुका खंभा, बड़ा हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: किला क्षेत्र में झुका खंभा, बड़ा हादसा बचा
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। किला बिजलीघर क्षेत्र के मोहल्ला चिरान में जर्जर बिजली का खंभा सड़क की ओर झुक गया, जिससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। खंभा झुकने से अफरा-तफरी मच गई और करीब तीन घंटे तक बिजली गुल रही।
स्थानीय निवासियों के अनुसार खंभा काफी समय से जर्जर हालत में था। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह अचानक सड़क की ओर झुक गया, जिससे राहगीरों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और एहतियात के तौर पर बिजली आपूर्ति बंद कर दी।
कर्मचारियों ने खंभे को सीधा कर सुरक्षित किया और लाइन की जांच के बाद बिजली बहाल की गई। सहायक अभियंता एमबी सिंह ने बताया कि झुके खंभे को ठीक कर दिया गया है। संवाद
Trending Videos