{"_id":"6a7f7050030f0dbd050a88bf","slug":"the-horrors-of-partition-were-depicted-through-an-exhibition-rampur-news-c-282-1-rmp1004-177895-2026-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: प्रदर्शनी के जरिए दिखाया विभाजन की विभीषिका का मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: प्रदर्शनी के जरिए दिखाया विभाजन की विभीषिका का मंजर
Sat, 15 Aug 2026 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 15 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारत विभाजन के दौरान जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही उनके विस्थापन, संघर्ष और पीड़ा झेलने वाले परिवारों के त्याग एवं साहस को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर विभाजन की विभीषिका को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई, जिसमें विभाजन के दर्द का सचित्र वर्णन किया गया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि इतिहास से सीख लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना हम सबका दायित्व है।
गांधी समाधि के निकट स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री ने प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी में भारत विभाजन के समय की परिस्थितियों, विस्थापन, संघर्ष, पीड़ा तथा लोगों के साहस से जुड़े चित्र एवं अभिलेख प्रदर्शित किए गए। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत का इतिहास संघर्ष, त्याग और बलिदान की गाथाओं से भरा हुआ है।
विज्ञापन
राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि भारत विभाजन अत्यंत पीड़ादायक ऐतिहासिक घटना है। विभाजन के दौरान अनेक लोगों को विस्थापन और कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि विभाजन की विभीषिका को स्मरण करने का उद्देश्य इतिहास से सीख लेकर सामाजिक सौहार्द, आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है।
शहर विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि विभाजन की पीड़ा झेलने वाले लोगों की स्मृतियां इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने विभाजन की त्रासदी के प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ित परिवारों को नमन करते हुए कहा कि आने वाली पीढ़ियों को इतिहास की वास्तविक परिस्थितियों से परिचित कराना आवश्यक है।
कार्यक्रम के दौरान विभाजन विभीषिका में विस्थापित होकर आए परिवार के वंशजों को शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभाजन की त्रासदी में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर मिलक विधायक राजबाला सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, डीएम अजय कुमार द्विवेदी, सीडीओ गुलाब चंद्र, राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता सैनी, भाजपा के जिला प्रभारी राजा वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार सहित अन्य मौजूद रहे।