फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The wall of the police housing complex collapsed during the rain.

Rampur News: बारिश में पुलिस आवास परिसर की दीवार गिरी

Sat, 15 Aug 2026 01:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 15 Aug 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
The wall of the police housing complex collapsed during the rain.
स्वार। नगर और क्षेत्र में शुक्रवार तड़के करीब पांच बजे हुई मूसलाधार बारिश से मिलकखानम में 11 हजार क्षमता की हाईटेंशन विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप हो गई। दूसरी ओर बारिश के चलते पुलिस आवास परिसर की पुरानी दीवार भी ढह गई। संयोग से घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्वार और आसपास क्षेत्र में शुक्रवार तड़के चार बजे तेज बारिश शुरू हुई। इससे आम लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन तेज बारिश कई जगह आफत भी बनकर टूटी। मिलकखानम क्षेत्र में सरकड़ी फीडर की विद्युत लाइन पर पेड़ गिरने से करीब एक दर्जन गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। वहीं मिलकखानम थाने के आवास परिसर की दीवार भी बारिश के कारण भरभराकर गिर गई।
विज्ञापन

बीते कई दिनों से क्षेत्र में आसमान साफ रहने के कारण तेज धूप और उमस से लोग बेहाल थे। बृहस्पतिवार को दिनभर प्रचंड गर्मी रही और रात में भी लोगों को राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

बमना बिजली घर के जेई राजवीर सिंह ने बताया कि माटखेड़ा में सरकड़ी फीडर की लाइन पर पेड़ गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई है। विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर पेड़ हटाने और लाइन की मरम्मत का कार्य कर रही है। जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed