सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   The young man, along with his relatives, committed theft in his own house.

Rampur News: युवक ने रिश्तेदारों के संग मिलकर अपने ही घर में की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The young man, along with his relatives, committed theft in his own house.
विज्ञापन
रामपुर। एक महिला ने अपने पति पर रिश्तेदारों के साथ मिलकर घर में रखे लाखों रुपये के जेवरात चोरी करने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि काम के बाद जब वह घर पहुंची तो बच्चों ने पूरे मामले की जानकारी दी। उसने पति को तलाश किया तो मालूम हुआ कि वह रिश्तेदारी में हैं। एसपी के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
Trending Videos

सिविल लाइंस क्षेत्र में इंद्रप्रस्थ काॅलोनी निवासी ललिता सैनी की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें उन्होंने कहा कि वह कचहरी में काम करती है। उसका पति राजेंद्र शराब पीने का आदी है। आए दिन वह शराब पीकर उसके साथ झगड़ा करता है। अक्सर शराब के लिए पैसे मांगता है, इन्कार करने पर मारपीट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज कराई गई एफआईआर में ललिता ने कहा है कि सात मार्च को वह काम करने के लिए कचहरी गई थी। घर में उसके दो बच्चे थे। इस बीच पति राजेंद्र अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ आया और अलमारी में रखे सोने के जेवर, जिसमें दो चूड़ी सोने की, मांग टीका, गले की चेन, अंगूठी, नाक का फूल समेत करीब चार तोले के सोने के जेवर लेकर चला गया।
ललिता के अनुसार, वह जब घर आई तो बच्चों ने इसकी जानकारी दी। पति को तलाश किया तो मालूम हुआ कि वह अपनी बुआ के घर पर है। बुआ के यहां पर गई तो पति नहीं मिला और वह उसके जेवर वापस नहीं कर रही हैं।
इस संबंध में ललिता ने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। एसपी के आदेश पर सिविल लाइंस कोतवाली में पति राजेंद्र समेत फूलवती और ओमप्रकाश सैनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह के अनुसार इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed