फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UP: BJP district president drove a rickshaw in Rampur, former minister Naqvi came as a passenger to do yoga

UP: रामपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष ने चलाया रिक्शा, पूर्व मंत्री नकवी सवारी बन पहुंचे योग करने... देखें वीडियो

Sat, 21 Jun 2025 03:03 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 21 Jun 2025 03:03 PM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी रोशन बाग स्थित पार्क में आयोजित योग शिविर में रिक्शे से पहुंचे। रिक्शा भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार चला रहे थे। योग शिविर में समाज के प्रमुख लोगों के साथ योग कर नकवी ने योग को भारत की सदियों पुरानी धरोहर और वैश्विक संकटों में सकारात्मक सोच का सशक्त माध्यम बताया। 

विज्ञापन
UP: BJP district president drove a rickshaw in Rampur, former minister Naqvi came as a passenger to do yoga
रामपुर में रिक्शे में सवार पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : संवाद

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी सिविल लाइन के रोशन बाग स्थित पार्क में चेतना योग संस्था के तत्वाधान में आयोजित योग शिविर में सुबह रिक्शे से पहुंचे। रिक्शा को भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार चला रहे थे।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रोशन बाग में समाज के प्रमुख लोगों के साथ योगासन किया। उन्होंने कहा कि सदियों पुराना जांचा, परखा, खरा यह प्रमाणित भारतीय हेल्थ हैंम्पर दुनियाभर के संकट के दौर में सकारात्मक सोच-समझ का सशक्त साधन है।
विज्ञापन


हजारों साल पुरानी भारतीय धरोहर योग को महर्षि पतंजलि ने वैश्विक सेहत सलामती के साधन बनाने का जो सपना देखा था  उसे नरेंद्र मोदी  के प्रयासों से ताकत मिली। नकवी ने कहा कि योग आज समाज के सेहत ही नहीं, सद्भाव और समरसता का बेहतरीन संसाधन साबित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


योग सभी धर्मों ,जातियों और समाज को एक सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। योग शिविर के बाद रोशन बाग पार्क में पूर्व मंत्री ने नीम का पौध लगाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार, नगर विधायक आकाश सक्सेना, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, जागेश्वर दयाल दीक्षित माैजूद रहे। 


इसके अलावा कपिल आर्य, महा सिंह राजपूत, सुभाष भटनागर, जगपाल यादव, राजीव मांगलिक, डॉ संजीव अग्रवाल, टेकचंद गंगवार, अशोक बिश्नोई, मोहन लोधी, पंकज लोधी, रविंद्र सिंह रवि, अनुज सक्सेना उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed