सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Uproar in Kanshiram-Asra Colony over electricity checking

Rampur News: बिजली चेकिंग को लेकर कांशीराम-आसरा कॉलोनी में हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Uproar in Kanshiram-Asra Colony over electricity checking
विज्ञापन
रामपुर। रविवार सुबह बिजली चेकिंग करने पहुंची टीम के जाने के बाद कांशीराम कॉलोनी के बाशिंदों ने हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है और गरीब तबके के लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने प्रदर्शन कर विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos

बिजली विभाग के अनुसार मीटर में कट लगाकर बिजली चोरी की सूचना पर टीम रविवार सुबह करीब चार बजे कांशीराम कॉलोनी में चेकिंग करने पहुंची थी। इसके बाद बाशिंदों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाशिंदों का कहना है कि चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की जा रही है और स्मार्ट मीटर लगाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। उनका आरोप है कि टीम किसी भी समय घरों में पहुंचकर चेकिंग करती है और रात में भी कार्रवाई की जाती है। उन्होंने बताया कि आसरा कॉलोनी में भी एक रात पहले चेकिंग की गई थी।
लोगों ने आरोप लगाया कि गरीबों के मकानों से जबरन पुराने मीटर और तार उतारे जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।बिजली विभाग के पहाड़ी गेट के जेई राम सिंह ने बताया कि टीम चेकिंग करने गई थी। सूचना थी कि मीटर में तार लगाकर बिजली चोरी की जा रही है, जिस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित लोगों को हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed