सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   UPSC: Gulfiza daughter of farmer from Rampur will become officer, said – dreams fulfilled through hard work

UPSC: रामपुर के किसान की बेटी गुलफिजा बनेगी अफसर, कहा- रमजान में दुआ भी कबूल, मेहनत से सपना भी हुआ पूरा

संवाद न्यूज एजेंसी, शाहबाद (रामपुर) Published by: Vimal Sharma Updated Sun, 08 Mar 2026 11:16 AM IST
विज्ञापन
सार

रामपुर जिले के किसान की बेटी गुलफिजा ने यूपीएससी परीक्षा में 535वीं रैंक हासिल की। रमजान माह में बेटी को सफलता की खबर मिलने पर परिवार भावुक हो गया।

UPSC: Gulfiza daughter of farmer from Rampur will become officer, said – dreams fulfilled through hard work
यूपीएससी की परीक्षा पास करने वाली गुलफिजा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

अगर हौसले मजबूत हों तो असफलता भी सफलता की सीढ़ी बन जाती है। शाहबाद के एक साधारण किसान परिवार की बेटी गुलफिजा ने इसे सच कर दिखाया है। चार बार इंटरव्यू में असफल होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार यूपीएससी की परीक्षा में सफलता हासिल कर ली।

Trending Videos


शाहबाद के किसान मंजू खान की बेटी गुलफिजा ने लॉकडाउन के दौरान यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी। तैयारी की शुरुआत करते ही उन्होंने खुद को पूरी तरह पढ़ाई में झोंक दिया और सोशल मीडिया से दूरी बना ली। लगातार सेल्फ स्टडी करते हुए उन्होंने कई बार परीक्षा दी लेकिन चार बार इंटरव्यू तक पहुंचने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार मिल रही असफलताओं के बावजूद गुलफिजा का हौसला नहीं टूटा। उन्होंने मेहनत और धैर्य का साथ नहीं छोड़ा और आखिरकार इस बार उनकी मेहनत रंग लाई। यूपीएससी परीक्षा में गुलफिजा ने 535वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और रामपुर जिले का नाम रोशन कर दिया।

गुलफिजा ने बताया कि उन्हें अपनी सफलता की खबर नमाज पढ़ने के तुरंत बाद मिली। जैसे ही यह बात पता चली उनकी और परिजनों की आंखें खुशी से भर आईं। परिवार में खुशी का माहौल छा गया और घर पर बधाई देने को लोग पहुंचने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed