सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed

Rampur News: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 10 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, murder charge filed
विज्ञापन
शाहबाद। ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव भौरकी जदीद में बुधवार को एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। लेकिन पुलिस ने महिला की मौत बीमारी के कारण बताई है।
Trending Videos

शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के भौरकी जदीद गांव निवासी सतीश की पत्नी नीलम (40) की बुधवार दोपहर अचानक तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाम साढ़े सात बजे इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि महिला की मौत बीमारी से हुई है। फिर भी शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed