सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   There is no parking from Civil Lines to Ganj, vehicles are parked on the road.

Rampur News: सिविल लाइंस से गंज तक एक पार्किंग नहीं, सड़क पर खड़े हो रहे वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 10 Apr 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
There is no parking from Civil Lines to Ganj, vehicles are parked on the road.
विज्ञापन
रामपुर। सिविल लाइंस से लेकर गंज तक एक भी पार्किंग स्थल न होने के कारण रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है। ग्राहकों और दुकानदारों को अपने वाहन सड़कों पर खड़े करने पड़ते हैं, जिससे लंबा जाम लग जाता है। खासकर हाथीखाना, शौकत अली और शाहबाद गेट समेत कई जगहों पर यह समस्या गंभीर है।
Trending Videos


दुकानदारों का कहना है कि लोग अपने वाहन दुकानों के आगे खड़ा कर एक-एक घंटे के लिए चले जाते हैं, जिससे उनका व्यापार प्रभावित होता है। पार्किंग न होने पर लोग बेधड़क सड़कों पर वाहन लगा रहे हैं। नागरिकों ने शहर में स्थाई पार्किंग बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
क्या कहते हैं लोग---
--
शहर में पार्किंग न होना एक गंभीर मुद्दा है। पार्किंग न होने से लोग अपने चौपहिया वाहन सड़कों पर लगाकर चले जाते हैं, जिससे सड़क घिर जाती है और उसके पीछे ई-रिक्शा और अन्य वाहन आ जाते है, जिससे लंबा जाम लगता है। -ताहिर अली
---
पार्किग अगर देखा जाए तो पूरे शहर में नहीं है। शहर के बीचोंबीच कोई जगह देखकर पार्किंग बनाई जाए, ताकि चौपहिया और दोपहिया वाहन बाजार से काफी दूरी पर खड़े हो जाए और जो लोग खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं, वह पैदल जा सकें। -विशाल
---
सिविल लाइंस से गंज तक कहीं भी पार्किग नहीं है। उधर कचहरी की तरफ अलग एक पार्किंग बनी हुई है लेकिन शहर के लोगों को जाम से जूझना पड़ रहा है। यहां पर अगर सुविधा होती तो ज्यादा बेहतर होता। -परवेज खां
----
वर्जन---
लोग सड़कों पर वाहन लगा रहे हैं, जिससे दिक्कत होती है। पार्किंग के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत करके इसके लिए प्रयास किया जाएगा और लोगों को जाम से निजात मिल सकेगी। -दुर्गेश्वर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी, रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed