सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   No more worrying about weather or disease, AI will now provide farming advice

Rampur News: मौसम या बीमारी की चिंता खत्म, अब एआई देगा खेती की सलाह

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
No more worrying about weather or disease, AI will now provide farming advice
विज्ञापन
रामपुर। खेती अब तेजी से तकनीक के सहारे आगे बढ़ रही है। किसानों को मौसम, फसल और बीमारियों से जुड़ी समस्याओं का समाधान देने के लिए ‘भारत विस्तार’ एप एआई आधारित नए साथी के रूप में सामने आया है। इस एप के जरिए किसान 24 घंटे अपनी स्थानीय भाषा में सटीक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। खास बात यह है कि यह सेवा बिना इंटरनेट कनेक्शन के भी उपलब्ध रहेगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी।
Trending Videos

विशेषज्ञों का कहना है कि एप के माध्यम से किसानों को मौसम पूर्वानुमान, मंडी भाव, कीट एवं रोग नियंत्रण, मृदा स्वास्थ्य और फसल प्रबंधन से जुड़ी सलाह समय पर मिलेगी। इससे न केवल उत्पादन बढ़ेगा बल्कि लागत में भी कमी आएगी। वहीं, पढ़ने-लिखने में असमर्थ किसान वॉइस या कॉल के माध्यम से भी सीधे जानकारी ले सकेंगे। कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार डिजिटल तकनीक का यह कदम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऐसे उठाएं सुविधा का लाभ
गूगल प्ले स्टोर से ‘भारत विस्तार’ एप डाउनलोड कर भाषा का चयन करें और ‘भारती एआई’ से चैट या वॉइस के जरिए सवाल पूछें। वहीं बिना स्मार्टफोन वाले किसान 155261 नंबर पर कॉल कर सीधे सलाह ले सकते हैं। यह सेवा 24 घंटे निशुल्क उपलब्ध है।

किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए यह अहम कदम है। इससे ग्रामीण क्षेत्राें में डिजिटल तकनीक को बढ़ावा मिलेगा। इस एप के जरिए किसान योजना की स्थिति चेक कर सकते हैं। किसान मौसम की जानकारी, मंडी भाव,कीट और फसल को बीमारी से बचाव की सलाह ले सकते हैं।
- डॉ. मयंक कुमार राय,कृर्षि वैज्ञानिक रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed