सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Lack of dustbins in the neighborhoods, garbage is being thrown on the roadside

Rampur News: मोहल्लों में कूड़ेदान का अभाव सड़क किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Lack of dustbins in the neighborhoods, garbage is being thrown on the roadside
विज्ञापन
रामपुर। शहर में कई जगह बड़े कूड़ेदान नहीं लगे हैं। लोग मजबूर होकर सड़क किनारे कूड़ा फेंक रहे हैं। उधर, पालिका के नए कूड़ेदान पालिका के स्कूल के बगल में जंग खा रहे हैं। हाल ये है कि कई कूड़ेदान के ढक्कन तक चोरों ने चुरा लिए हैं।
Trending Videos

नगर पालिका में 43 वार्ड हैं। इन 43 वार्ड में मात्र कुछ ही डस्टबिन रखे गए हैं। पालिका ने वार्डाें में डस्टबिन लगाने के लिए नए डस्टबिन बनवाए थे। लोगों का आरोप है कि लंबे समय से नए डस्टबिन पालिका के स्कूल की सड़क पर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने शनिवार को यहां का जायजा लिया। यहां 37 डस्टबिन रखे हुए हैं। इसमें से कुछ ही डस्टबिन पुराने हैं। अधिकांश नए डस्टबिन हैं। इन डस्टबिन के लोहे के ढक्कन चोर चोरी कर ले गए हैं। शक्ति विहार, घेर मर्दान खां, घेर मियां खां, फूलों वाली बगिया, बगीचा आमना, ज्वालानगर में बंगाली कॉलोनी, सराफा बाजार समेत कई ऐसे इलाके हैं, जहां पर कूड़ेदान नहीं हैं।
लोग सड़क किनारे या खाली प्लाट में कूड़ा डाल रहे हैं। अमन, दिनेश ने कहा कि पालिका को जनता का पैसे ऐसे बरबाद नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed