सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Married woman beaten up for dowry, report filed against seven

Rampur News: दहेज की खातिर विवाहिता से मारपीट, सात पर रिपोर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
Married woman beaten up for dowry, report filed against seven
विज्ञापन
केमरी। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर एक विवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। विवाहिता ने एसपी के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश के बाद केमरी पुलिस ने पति समेत सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos

क्षेत्र के ग्राम मेघानगला जदीद निवासी पीड़िता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि करीब छह वर्ष पूर्व उसकी शादी ग्राम रास डंडिया निवासी महेंद्र से हुई थी। आरोप है कि शादी के छह माह बाद ही उसके पति, सास ससुर, जेठ जेठानी व देवर उससे दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करते हुए अक्सर मारपीट करने लगे। कई बार उसके पति ने उसे घर से भी निकाल दिया। उसका पति शराब पीने का आदी था जिसकी वजह से वह हमेशा मारपीट करता रहता था। आठ अप्रैल को उसके पति व ससुराल के लोगों ने उससे पांच लाख रुपये घर से लाने की बात कही। उसके मना करने पर सभी लोगों ने उसके साथ मारपीट की। पड़ोसियों ने उसे बचाया। जिसके बाद वह अपने बच्चों के साथ मायके आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि एसपी के आदेश के बाद ग्राम रास डंडिया निवासी महेंद्र, जगवती, लक्ष्मी, सुनील, जशोदा, नन्हें व विनोद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed