{"_id":"69d815e5909f3ea34805f74e","slug":"bike-stolen-from-rampur-challaned-in-shamli-rampur-news-c-282-1-rmp1004-168312-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रामपुर से चोरी हुई बाइक का शामली में कटा चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रामपुर से चोरी हुई बाइक का शामली में कटा चालान
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर। शहर से चोरी हुई एक बाइक का चालान शामली जिले में कट गया। इसका खुलासा बाइक स्वामी के मोबाइल पर मैसेज आने के बाद हुआ। पीड़ित ने सिविल लाइंस कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फैजुल्लानगर निवासी काजिम अली की ओर से सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि वह करीब एक साल पहले वह नमाज पढ़ने एक मस्जिद गया था। मस्जिद के बाहर उसने अपनी स्प्लेंडर बाइक खड़ी कर दी और अंदर चला गया। इस बीच चोरों ने उसकी बाइक पर हाथ साफ कर दिया।
कुछ देर बाद जब वह वापस आया तो बाइक गायब थी। आसपास के लोगों से पूछताछ करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। जब उसने मस्जिद के पास एक दुकान पर लगे सीसीटीवी को चेक किया तो दो लोग बाइक चोरी करके ले जाते हुए दिखे।
काजिम के अनुसार उस वक्त उसने सिविल लाइंस कोतवाली में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बाद में उसकी बाइक शामली जिले में चलती मिली। वहां की यातायात पुलिस ने बाइक का चालान किया तो चालान का मैसेज उसके नंबर पर आया। इसके बाद वह घबरा गया और सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी। उसकी तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह के अनुसार तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
Trending Videos