सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Uproar over video recording inside bank, report filed against accused

Rampur News: बैंक के भीतर वीडियो बनाने पर हंगामा, आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 10 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Uproar over video recording inside bank, report filed against accused
विज्ञापन
रामपुर। प्रतिबंध के बावजूद एक ग्राहक ने बैंक के भीतर वीडियो बनाया। गार्ड के रोकने पर वह भड़क गया और हंगामा करने लगा। आरोप है कि युवक ने मैनेजर के केबिन में घुसकर भी वीडियो बनाया और धमकी देते हुए फरार हो गया। इस मामले में सिविल लाइंस कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
Trending Videos

मामला सिविल लाइंस स्थित यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का है। यहां सुनील कुमार शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। उनकी ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा गया है कि बुधवार को थाना टीन निवासी फैसल जहूर रुपये निकालने बैंक आया था, लेकिन उसके पास चेक नहीं था। किसी कर्मी से बातचीत के बाद वह बैंक के अंदर वीडियो बनाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ देर बाद गार्ड ध्यान सिंह की नजर पड़ी तो उन्होंने वीडियो बनाने का विरोध किया। इस पर फैसल जहूर हंगामा करने लगा। लोगों ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह मैनेजर के केबिन में पहुंच गया और वहां भी वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर उसने धमकी दी कि सभी दस्तावेजों के वीडियो बना लिए हैं और उन्हें गायब कर पूरे स्टाफ को फंसा देगा।
इसके बाद वह धमकी देते हुए चला गया। बैंक मैनेजर की तहरीर पर पुलिस ने फैसल जहूर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सिविल लाइंस कोतवाल ओमकार सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed