सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Woman molested, police accused of changing FIR

Rampur News: महिला से छेड़खानी, पुलिस पर तहरीर बदलवाने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 30 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Woman molested, police accused of changing FIR
विज्ञापन
शाहबाद। एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसके साथ एक युवक ने छेड़खानी की। पुलिस से शिकायत करने पर तहरीर बदलवा दी गई। इसी आधार पर पुलिस ने युवक का चालान भी कर दिया। पीड़ित परिवार कार्रवाई की मांग को लेकर नौ दिन से कोतवाली के चक्कर काट रहा है।
Trending Videos

पीड़ित परिवार के अनुसार घटना 20 अप्रैल की है। आरोपी युवक नोएडा में मजदूरी करता है। उस दिन वह एक हजार रुपये पीड़िता के पति को देने आया था। रुपये देने के बाद चला गया, लेकिन कुछ देर बाद दोबारा लौटा। महिला को अकेला पाकर छेड़खानी करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता के पति और पिता ने पुलिस से शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने पहले तहरीर बदलवाई, फिर अपनी मनमर्जी के अनुसार लिखवा ली और उसी आधार पर आरोपी का शांति भंग में चालान कर दिया।
परिवार इस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है और आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहा है। हल्का दरोगा पर तहरीर बदलवाने और समझौते का दबाव बनाने का आरोप भी लगाया है।
0000


मेरे संज्ञान में महिला से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता का पति नोएडा में मजदूरी करता है। इसी दौरान गांव के युवक पर महिला से छेड़खानी का आरोप है। हमने तुरंत जांच के लिए कोतवाल को कहा है। अगर युवक का शांति भंग में चालान हुआ है तो हो सकता है जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई हो। -देवकीनंदन, सीओ, शाहबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed