फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Youth attacked with a shovel by an intoxicated person; critically injured.

Rampur News: शराब के नशे में युवक पर फावड़े से हमला, गंभीर घायल

Mon, 13 Jul 2026 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 13 Jul 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked with a shovel by an intoxicated person; critically injured.
रामपुर। मसवासी क्षेत्र में शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति ने फावड़े से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नशे में धुत व्यक्ति अचानक उग्र हो गया और हाथ में फावड़ा लेकर आसपास मौजूद लोगों को धमकाने लगा। इसी दौरान उसने खुशहालपुर निवासी विकास मौर्य पर फावड़े से कई वार कर दिए। हमले में विकास गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने हमलावर को काबू किया। दोबारा हमला करने की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने उसके हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर मसवासी चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लेकर उपचार के लिए स्वार सीएचसी भिजवाया। वहीं गंभीर रूप से घायल विकास मौर्य को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। सीओ सोनम सिंह का कहना है कि अभी तक घायल पक्ष की ओर से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed