सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   2019 equations are being created again on Saharanpur Lok Sabha seat

Lok Sabha Election: इस लोकसभा सीट पर फिर बन रहे 2019 वाले समीकरण, भाजपा के सामने दोनों उम्मीदवार मुस्लिम

अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 23 Feb 2024 06:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Saharanpur News : उत्तर प्रदेश में सहारनपुर की लोकसभा सीट पर फिर 2019 वाले समीकरण बन रहे हैं। पढ़िए इस सीट का पूरा सियासी समीकरण क्या है।

2019 equations are being created again on Saharanpur Lok Sabha seat
भाजपा, कांग्रेस और सपा के चुनाव चिन्ह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर लोकसभा सीट पर एक बार फिर साल 2019 वाले समीकरण बन रहे हैं। उस समय भी भाजपा प्रत्याशी के सामने दो मुस्लिम प्रत्याशी थे। जिसमें बसपा से हाजी फजलुर्रहमान और कांग्रेस से पूर्व विधायक इमरान मसूद मैदान में थे। इसमें बसपा ने जीत दर्ज की थी।

Trending Videos


वहीं, मौजूदा हालातों पर गौर करें तो ठीक उसी तरह से समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस की तरफ से अभी तक मैदान में दावेदार के तौर पर इमरान मसूद सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। जो खुलकर दावेदारी कर रहे हैं। जबकि बसपा लोकसभा प्रभारी माजिद अली पर दांव खेलने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भाजपा की तरफ से सक्रिय तौर पर पूर्व सांसद राघव लखनपाल ताल ठोंक रहे हैं। हालांकि उनके अलावा भी कई अन्य दावेदार हैं। पार्टी किस पर दांव खेलेगी यह आने वाले दिनों में पता चलेगा। कुल मिलाकर भाजपा के सामने एक बार फिर से दो मुस्लिम प्रत्याशी होंगे। पिछली बार भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल को करीब 22 हजार वोटों से हार का सामना करना पड़ा था। मुस्लिम बाहुल्य सीट पर भाजपा इस बार अनुसूचित वर्ग को साधने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें: सनसनीखेज वारदात: सोनीपत के दो बच्चों की हत्या, बागपत में मिले शव, मां और उसके करीबी पर जताया जा रहा शक

कांग्रेस का टिकट घोषित होने पर खुलेंगे पत्ते
बसपा सांसद हाजी फजलुर्रहमान अभी शांत हैं। उन्हें लेकर चर्चा है कि वह भी जल्दी ही पार्टी को अलविदा कह देंगे। इसकी पुष्टि वह मीडिया से बातचीत के दौरान भी कर चुके हैं। वह सपा और कांग्रेस दोनों के संपर्क में हैं। कांग्रेस के खाते में यह सीट जाने के बाद भी बसपा सांसद पूरी तरह से आश्वस्त दिखे। सांसद का कहना है कि सीट कांग्रेस के खाते में गई है। अभी प्रत्याशी घोषित नहीं हुआ है। प्रत्याशी घोषित होने पर खुद ब खुद पत्ते खुल जाएंगे।

यह भी पढ़ें: UP: आखिर क्यों टूटा SP-RLD का गठबंधन? वजह बता गए अखिलेश, बोले- जब रालोद जीरो पर थी, उस वक्त हमने मिलाया था हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed