सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A B.Tech student from Tanzania studying at Sharda University died in a road accident.

Saharanpur News: तंजानिया निवासी शारदा यूनिवर्सिटी के बीटेक छात्र की सड़क हादसे में मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 01 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
A B.Tech student from Tanzania studying at Sharda University died in a road accident.
विज्ञापन
गागलहेड़ी। दोस्तों के साथ ग्रेटर नोएडा से देहरादून घूमने जा रहे तंजानिया निवासी और शारदा यूनिवर्सिटी में बीटेक के छात्र कमाल (22) की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी बाइक दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई।
Trending Videos

तंजानिया के सिटी दार-ए-सलाम निवासी कमाल ग्रेटर नोएडा की शारदा यूनिवर्सिटी का छात्र था। वह अपने पांच अन्य दोस्तों उम्मेद, जान, लुकमान, इब्राहिम निवासीगण डमार यमन और दीक्षा निवासी दीवान बाजार गोरखपुर के साथ अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर देहरादून घूमने जा रहा था। सभी युवक बीटेक और बीबीए के छात्र हैं। बताया जाता है कि शनिवार दोपहर करीब सवा बजे जैसे ही यह पांचों दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के हरियाबांस गांव के मोड़ के पास पहुंचे तभी कमाल की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में कमाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके दोस्तों ने पुलिस और एंबुलेंस की मदद से उसे हरोड़ा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। कमाल के साथ चल रहे उसके दोस्तों ने बताया कि सभी साथी छुट्टियों में देहरादून घूमने जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही ये हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों और विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed