सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A ceremonial procession was taken out on the occasion of Lord Mahavir Swami's Birth Anniversary celebrations.

Saharanpur News: भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव पर निकालीं शोभायात्रा

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
A ceremonial procession was taken out on the occasion of Lord Mahavir Swami's Birth Anniversary celebrations.
भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक म​होत्सव पर निकाली गई रथ शोभायात्रा में शामिल जैन समाज के प
विज्ञापन
सहारनपुर। जैन बाग स्थित प्राचीन जैन मंदिर में 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव श्रद्धा, उल्लास और वैदिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। कबाड़ी बाजार स्थित मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
Trending Videos


महोत्सव की शुरुआत सुबह के समय सराफा बाजार स्थित जैन मंदिर में हुई। यहां पर मंगलाभिषेक के पात्रों का चयन किया गया। भगवान के रथ के सारथी जैन समाज के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन, संरक्षक राकेश जैन, महामंत्री संजीव जैन, उपाध्यक्ष विपिन जैन सहित कमेटी के अन्य पदाधिकारी बने। शोभायात्रा पारंपरिक ध्वज-पताकाओं, बैंड-बाजों और भजन कीर्तन के साथ जैन बाग मंदिर पहुंची। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि भगवान महावीर का संदेश अहिंसा परमो धर्म केवल जैन समाज नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शक सिद्धांत है। महापौर डॉ. अजय सिंह ने कहा कि हमें सत्य, अहिंसा, करुणा के दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। अध्यक्ष राजेश जैन ने कहा कि यह अतिशयकारी मंदिर अपनी स्थापना के 72वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह संयोग भी अत्यंत विशेष है कि भगवान महावीर स्वामी की आयु भी 72 वर्ष थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगवान महावीर के 2625वें जन्मकल्याणक महोत्सव के शुभ अवसर पर श्री दिगंबर जैन मंदिर चंद्रनगर में भव्य कार्यक्रम हुआ। पालकी शोभायात्रा में ख्वासी बने नवीन जैन ने भगवान की प्रतिमा को पालकी में स्थापित किया और श्रीजी की पालकी को अपने कंधों उठाया। शोभा यात्रा निर्धारित मार्गों से होते हुए आशा मॉडर्न स्कूल पहुंची। इस अवसर पर संरक्षक राकेश जैन, अनिल जैन, देव कुमार, राजीव, चंद्र मोहन, अनिल जैन, अरविंद, प्रवीण जैन, एसपी देहात सागर जैन, डॉ. डीपी जैन, डॉ. नरेश नोसरान, डॉ. विकास अग्रवाल, विशाल चंद, नीना जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed