सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   BKU Rakshak Announces Plan to Show Black Flags During PM's Visit

Saharanpur News: भाकियू रक्षक ने किया पीएम के दौरे पर काले झंडे दिखाने का एलान

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 09 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
BKU Rakshak Announces Plan to Show Black Flags During PM's Visit
विज्ञापन
नागल। फ्लाईओवर निर्माण की मांग को लेकर भाकियू रक्षक कार्यकर्ताओं का धरना प्रदर्शन 17वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन को तेज करते हुए संगठन ने आगामी मंगलवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे के दौरान काले झंडे दिखाने का ऐलान किया है।
Trending Videos

भाकियू रक्षक के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि संगठन की कोर कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया है कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री के गणेशपुर में प्रस्तावित दौरे के दौरान कार्यकर्ता काले झंडे दिखाकर विरोध दर्ज कराएंगे। इसके साथ ही कस्बे का बाजार भी बंद रखने का आह्वान किया गया है। उन्होंने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही जनहित की प्रमुख मांग है, लेकिन जिम्मेदार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की अनदेखी के चलते अब तक इस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बिना किसी डर के शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग को लेकर डटे रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने के दौरान संगठन पदाधिकारियों ने सरकार के प्रति नाराजगी जताते हुए चेतावनी दी कि यदि जल्द ही फ्लाईओवर निर्माण की दिशा में सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। इस मौके पर बिल्लू त्यागी, डॉ. अनुज चौधरी, अनिल शर्मा, संजीव विश्वकर्मा, अवनीश मलिक, विनोद त्यागी, यशपाल सिंह, राहुल फौजी, रोहित आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed