{"_id":"69d6aca4e9f56f4c8600818f","slug":"from-motu-patlu-to-barbie-cartoon-characters-appear-on-cakes-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-173017-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: मोटू-पतलू से बॉर्बी तक, केक में दिख रहे कार्टून किरदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: मोटू-पतलू से बॉर्बी तक, केक में दिख रहे कार्टून किरदार
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 09 Apr 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
डॉल केक बनाती शुभांगी खन्ना
विज्ञापन
सहारनपुर। बदलते दौर के साथ केक का डिजाइन और फ्लेवर भी बदले हैं। पहले जहां सामान्य केक का अधिक क्रेज था। वहीं, अब इसकी जगह स्कल्पचर वाले केक ने ले ली है। इनमें बॉर्बी डॉल से लेकर छोटा भीम जैसे कार्टून कैरेक्टर शामिल हैं। इनकी कीमत भी इनके वजन और डिजाइन के हिसाब से तय होती है।
स्कल्पचर केक देखने में पूरी तरह से असली जैसे लगते हैं। यह केक पारंपरिक केक से अलग है। केक डिजाइनर और शेफ शुभांगी खन्ना बताती हैं कि इन केक के माध्यम से भावनाओं को प्रकट किया जा सकता है। सामने वाला आपके लिए कैसी भावनाएं रखता है, उसको अच्छे से व्यक्त किया जा सकता है। यह केक बच्चों को खासतौर पर पसंद आ रहे हैं। इनमें मोटू पतलू, बॉर्बी डॉल, छोटा भीम आदि कार्टून कैरेक्टर भी शामिल हैं। इन केक में खाने पीने की वस्तुओं का इस्तेमाल होता है। इनकी कीमत सामान्य केक के मुकाबले कुछ अधिक होती है। सामान्य केक जहां 250 रुपये से शुरू होते हैं, तो स्कल्पचर केक दो हजार रुपये से शुरू हैं। डिजाइन और फ्लेवर के हिसाब से केक की कीमत अलग-अलग होती है। इन केक में जेली, प्लास्टिक चॉकलेट, फानडेंट आदि का इस्तेमाल किया जाता है।
- शुभांगी ने सिंगापुर से हासिल की विधा
शुभांगी खन्ना ने सिंगापुर से एकेडमी ऑफ पेस्ट्री एंड कलिनरी आर्ट्स में विशेषज्ञता हासिल की है। वह कई पांच सितारा होटल्स में बतौर पेस्ट्री शेफ कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने अपने अभिभावक डॉ. पंकज खन्ना और माता डॉ. दीपशिखा से अलग राह चुनी। उन्हें अपने शानदार कार्य के लिए कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं।
Trending Videos