{"_id":"69d6af779b173a87a600adef","slug":"cattle-smuggler-wounded-by-gunfire-in-police-encounter-apprehended-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-172999-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने पर घायल गोकश पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने पर घायल गोकश पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। थाना पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर गोकश उस्मान उर्फ मानी निवासी कमेला कॉलोनी थाना कुतुबशेर को गोली लगने के बाद घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।
चिलकाना पुलिस मंगलवार देर रात ग्राम बुड्ढाखेड़ा से संगमौर मार्ग पर पैरागपुर के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि पैरागपुर से घाटहेड़ा मार्ग पर स्थित एक बाग में कुछ लोग गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की, जहां आम के पेड़ के पास दो संदिग्ध व्यक्ति एक गोवंश के साथ दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखकर दोनों बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उस्मान के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा।
उस्मान वर्तमान में ग्राम बुड्ढाखेड़ा, थाना चिलकाना में रह रहा है। पुलिस ने गोकश के पास से तमंचा, कारतूस, गोकशी के उपकरण व एक गोवंश बरामद किया है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने बताया कि उस्मान के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में गोकशी, चोरी, एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट के करीब डेढ़ दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। वह थाना कुतुबशेर का हिस्ट्रीशीटर भी है।
Trending Videos