{"_id":"69d6b01524b949166e0e8abb","slug":"youth-commits-suicide-by-hanging-himself-from-expressway-flyover-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-173002-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर पर फंदा लगाकर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर पर फंदा लगाकर युवक ने दी जान
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़गांव(सहारनपुर)। गांव मोरा निवासी विशाल (26) ने बुधवार को गांव हसनपुर लोटनी के खेतों से गुजर रहे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के फ्लाईओवर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।
बुधवार सुबह खेतों की तरफ निकले ग्रामीणों ने विशाल का शव लटके देखा, जिस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके शव को नीचे उतारकर शिनाख्त कराई। मृतक के पास से कोई ऐसा साक्ष्य नहीं मिला, जिससे आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सके। हालांकि जांच अधिकारी लाखन सिंह ने बताया कि विशाल का अपनी विधवा भाभी के साथ दो दिन पहले झगड़ा हुआ था। इस संबंध में विशाल ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी भाभी उस पर शादी का दबाव डाल रही है। वह शादी नहीं करना चाहता। उधर, उसकी भाभी भी चोटिल अवस्था में थाने में पहुंची थी, जिसे उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भिजवा दिया था। उसकी भाभी की तरफ से इस संबंध में तहरीर नहीं दी गई थी। आशंका है कि इस विवाद के चलते ही विशाल ने आत्महत्या की है। फिलहाल जांच जारी है।
-- -- -- -- -- -
एक माह पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास
विशाल 12वीं की पढाई करने के बाद पंजाब में नौकरी कर रहा था। करीब एक साल पहले बड़े भाई प्रीतम की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके कुछ दिन बाद ही पिता सुखबीर का भी निधन हो गया था। घर में क्लेश के चलते विशाल तनाव में था। एक माह पूर्व विशाल ने भाभी पर आधार कार्ड, शैक्षिक प्रमाणपत्र लेकर मायके लेकर जाने के आरोप लगाकर थाने में शिकायत की थी। उस वक्त पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। मोरा के ग्राम प्रधान दिलबाग राणा ने बताया कि तनाव के चलते विशाल ने पहले घर में ही फांसी लेने का प्रयास किया था, लेकिन उस वक्त उसकी जान बचा ली गई थी।
Trending Videos