फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   A woman has died in car accident in Saharanpur city at today

सहारनपुर में फिर हादसा: तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, मौके पर मौत, पिछले दो दिनों में गई थी 10 की जान

Tue, 23 Aug 2022 06:21 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Aug 2022 06:21 PM IST
सार

Saharanpur Accident: सहारनपुर में तीन दिन से लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। तीन दिनों में हादसों का ऐसा कहर बरपा कि अब तक 11 लोगों की जान चली गईं।

विज्ञापन
A woman has died in car accident in Saharanpur city at today
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

Saharanpur Accident: सहारनपुर जनपद के थाना मिर्जापुर क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। फरार हुए चालक को पुलिस ने कार समेत बादशाहीबाग चौकी पर पकड़ लिया है। 

विज्ञापन


हादसा मंगलवार की शाम चार बजे गांव जाटोवाला में हुआ। इसी गांव की सोना (55) खेत में जाने के लिए सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान बेहट की तरफ से तेज रफ्तार से जा रही कार ने सोना को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार को उसका चालक लेकर फरार हो गया, जिसे बादशाहीबाग में चौकी पुलिस ने सड़क पर अवरोधक लगाकर पकड़ लिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ में मर्डर का नया ट्रेंड: इन हत्याओं से सहम गया हर किसी का कलेजा, एक ही एंगल से हुए तीन कत्ल, तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हादसे में सोना की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मिर्जापुर पुलिस ने पंचायतनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। थाना प्रभारी हृदय नारायण सिंह ने बताया कि हादसे के जिम्मेदार कार चालक को कार समेत हिरासत में ले लिया गया है। मृतक के परिवार की तरफ से तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed