फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   An electricity vigilance team conducted checks at daybreak and caught five people stealing electricity.

Saharanpur News: दिन निकलते ही विद्युत विजिलेंस टीम ने की चेकिंग, चोरी करते पांच पकड़े

Sun, 19 Jul 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 19 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
An electricity vigilance team conducted checks at daybreak and caught five people stealing electricity.
छुटमलपुर। विद्युत विजिलेंस ने पुलिस बल को साथ लेकर कैलाशपुर बिजलीघर के गांव दतौली मुगल में बिजली चोरी रोकने के लिए दिन निकलते ही चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पांच लोग बिजली चोरी करते हुए पकड़े गए। उनके द्वारा अवैध रूप से डाले गए केबल टीम ने जब्त कर लिए तथा आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
विज्ञापन




प्रभारी प्रवर्तन दल सहारनपुर उपनिरीक्षक रूपचंद सिंह, अवर अभियंता नरेंद्र कुमार ने कैलाशपुर बिजलीघर के उपखंड अधिकारी अंकित त्यागी और जेई श्याम बली वर्मा के साथ मिलकर चेकिंग की। सुबह ही टीम को गांव में देख कर बिजली चोरों ने अपने केबल उतारने शुरू कर दिए। एसडीओ अंकित त्यागी ने बताया कि पांच लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा गया है। इनके खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि संबंधित उपभोक्ताओं से नियमानुसार राजस्व वसूली की प्रक्रिया भी की जाएगी। विद्युत विजिलेंस टीम में हेड कांस्टेबल अरुण कुमार, जयकुमार, रूबी त्यागी, कांस्टेबल अजय कुमार व घनश्याम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed