{"_id":"6a5bda44c3ca41d21306c9cb","slug":"received-another-new-train-regular-operations-to-begin-today-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-179863-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एक और नई ट्रेन मिली, आज से होगा नियमित संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एक और नई ट्रेन मिली, आज से होगा नियमित संचालन
Sun, 19 Jul 2026 01:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जिलेवासियों के लिए एक और नई ट्रेन मिल गई है। यह ट्रेन जालंधर से चलकर शुक्रवार रात सहारनपुर पहुंची। रेलवे स्टेशन पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ट्रेन का स्वागत किया। रविवार यानी आज से ट्रेन नियमित पटरी पर दौड़ेगी। सप्ताह में तीन दिन छेहरटा-वाराणसी के बीच संचालित होगी।
शुक्रवार को जालंधर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्रेन नंबर 04686 संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई थी। यह ट्रेन शुक्रवार रात प्लेटफॉर्म नंबर चार पर पहुंची थी। नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉ. अजय कुमार, महानगर अध्यक्ष शीतल विश्नोई, पूर्व विधायक जगपाल सिंह आदि जनप्रतिनिधियों ने ट्रेन का स्वागत किया। ट्रेन के आगमन पर स्टेशन परिसर जय गुरु रविदास, गुरु रविदास महाराज की जय, भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोषों से गूंज उठा।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों, पुष्प वर्षा और यात्रियों को भगवा अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि संत रविदास एक्सप्रेस लाखों श्रद्धालुओं के लिए सुविधाजनक यात्रा का माध्यम बनने के साथ उनके संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी। महापौर अजय कुमार ने कहा कि यह ट्रेन संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को और अधिक व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस मौके पर वरिष्ठ नेता जयराम गौतम, अजय सिंह, मुकुल वाल्मीकि आदि रहे।
विज्ञापन
-- ऐसा रहेगा ट्रेन का शेड्यूल
ट्रेन नंबर 14624 छेहरटा-वाराणसी संत रविदास एक्सप्रेस ट्रेन रविवार यानी आज से नियमित दौड़ेगी। अमृतसर के छेहरटा से बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलेगी। छेहरटा से दोपहर 2:05 बजे चलेगी और सहारनपुर में रात 8:08 बजे पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 14623 वाराणसी से रात 7:50 बजे रवाना होगी, जो अगले दिन सुबह 9:05 बजे आएगी। वाराणसी से सोमवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को चलेगी।
-- यह रहेंगे स्टॉपेज
छेहरटा, अमृतसर, जालंधर सिटी, लुधियाना, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर और वाराणसी।