{"_id":"6a5bdad48573ca8d0a0a68f4","slug":"uproar-over-newborns-death-family-alleges-negligence-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-179880-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नवजात शिशु की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नवजात शिशु की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
Sun, 19 Jul 2026 01:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। थाना जनकपुरी क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन के दौरान नवजात शिशु की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। चिकित्सक और स्टाफ पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच की। हालांकि, बाद में बातचीत पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
सरसावा निवासी अमित कुमार की पत्नी का अस्पताल पुल के नीचे एक निजी हॉस्पिटल में मार्च से इलाज चल रहा है। शुक्रवार को प्रसव पीड़ा होने पर अमित अपनी पत्नी को लेकर निजी अस्पताल में पहुंचा। भर्ती के बाद डॉक्टर ने महिला का इलाज शुरू कर दिया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टर ने ऑपरेशन से डिलीवरी होने की बात कही। इस पर परिजन राजी हुए। डॉक्टर ने सबकुछ सामान्य बताया। कुछ ही देर बाद परिजनों को बताया कि बच्चा मृत पैदा हुआ है।
इस पर परिजनों ने इलाज के दौरान डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। निजी अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को काफी समझाया। पता लगते ही थाना जनकपुरी पुलिस भी पहुंच गई। परिजनों का आरोप है कि सबकुछ सामान्य होने के बाद भी बच्चा मृत कैसा पैदा हुआ। इससे पहले उन्हें कोई जानकारी भी नहीं दी गई। मामला बढ़ता गया। अस्पताल के बाहर अन्य मरीजों के तीमारदारों की भीड़ लग गई। पुलिस और अस्पताल प्रशासन के काफी समझाने पर परिजन शांत हुए। बाद में बिना कोई कार्रवाई के लौट गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
थाना जनकपुरी पुलिस अस्पताल में पहुंची थी। परिजनों की तरफ से कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। अगर परिजन लिखकर देते हैं तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
मनोज कुमार यादव, सीओ द्वितीय