सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   ATS Probing Link Between Harish and Earlier Arrested Suspect Dr. Adil from Mankamau

ISIS Connection: सहारनपुर के मानकमाऊ से ही पकड़ा गया था डॉ. आदिल, हारिश से कनेक्शन तलाश रही एटीएस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 16 Mar 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
सार

मुरादाबाद में पकड़े गए संदिग्ध हारिश का संबंध सहारनपुर के मानकमऊ से बताया जा रहा है। एटीएस अब चार महीने पहले गिरफ्तार हुए डॉ. आदिल अहमद से उसके कनेक्शन की जांच कर रही है।

ATS Probing Link Between Harish and Earlier Arrested Suspect Dr. Adil from Mankamau
डॉ आदिल का फाइल फोटो, अस्पताल और अन्य डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद में संदिग्ध आतंकी के पकड़े जाने के बाद सहारनपुर एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है। पकड़ा गया संदिग्ध आतंकी सहारनपुर के मानकमऊ क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। इसी क्षेत्र से चार महीने पहले डॉ. आदिल अहमद को भी संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब एटीएस दोनों के बीच संभावित कनेक्शन की तलाश कर रही है।

Trending Videos


मुरादाबाद में हुई कार्रवाई के तहत एटीएस ने बीडीएस की पढ़ाई कर रहे सहारनपुर के मानकमऊ निवासी हारिश को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हारिश उसी इलाके का रहने वाला है जहां से पहले डॉ. आदिल को पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: CM Yogi Muzaffarnagar Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द करेंगे मुजफ्फरनगर का दौरा

गिरफ्तारी के बाद सक्रिय हुई पुलिस और खुफिया एजेंसियां
हारिश की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही सहारनपुर पुलिस और खुफिया एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। थाना पुलिस और एलआईयू की टीमों ने मानकमऊ क्षेत्र में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। खुफिया तंत्र हारिश के परिवार, उसके संपर्कों और गतिविधियों के बारे में जानकारी एकत्र कर रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसका किसी नेटवर्क से संबंध तो नहीं है।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
सहारनपुर से पहले भी विभिन्न आतंकी संगठनों से जुड़े संदिग्धों की गिरफ्तारी हो चुकी है। कभी जैश ए मोहम्मद, कभी हिजबुल मुजाहिदीन तो कभी अलकायदा से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां यहां से सामने आती रही हैं।

सुरक्षा एजेंसियों के लिए यह चिंता का विषय बना हुआ है कि जिले में आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों की सक्रियता की आशंका बनी रहती है। ताजा मामले में एक और संदिग्ध आतंकी का सहारनपुर से संबंध सामने आने के बाद जिले में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। वहीं सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की गहन जांच में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed