सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Ball Excuse Used to Enter House, Woman Killed After Identifying Accused in Saharanpur

Murder: कॉल कर कहा-आपके घर बॉल गिर गई है; दरवाजा खोलते ही कर दी लूट, पड़ोसी को पहचाना तो कर डाली पूनम की हत्या

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 05 Jun 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

सहारनपुर के पूनम मित्तल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लूट की नीयत से घर में घुसे आरोपियों ने पहचान होने पर महिला की चाकू से हत्या कर दी थी।

Ball Excuse Used to Enter House, Woman Killed After Identifying Accused in Saharanpur
आरोपी व उसका साथी पुलिस गिरफ्त में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सहारनपुर के अंबेहटा क्षेत्र में चार दिन पहले हुए चर्चित पूनम मित्तल हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात के पीछे लूट की साजिश थी। पड़ोसी युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर कर्ज चुकाने के लिए इस अपराध को अंजाम दिया। महिला द्वारा पहचान लिए जाने पर आरोपियों ने उसकी चाकू से हत्या कर दी।

Trending Videos


पड़ोसी ने रची थी लूट की साजिश
पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी अंकुर गुप्ता अपने दोस्त सलमान का लाखों रुपये का कर्जदार था। ऑनलाइन सट्टेबाजी में पैसा गंवाने के कारण उस पर भारी आर्थिक दबाव था। इसी कर्ज को चुकाने के लिए दोनों ने मिलकर पड़ोसी कारोबारी के घर में लूट की योजना बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: नगीना सांसद का आज मेरठ में शक्ति प्रदर्शन, चंद्रशेखर की पदयात्रा का बदला रूट, इंचौली में भव्य स्वागत

विज्ञापन

बॉल गिरने का बहाना बनाकर खुलवाया दरवाजा
जांच के अनुसार घटना वाले दिन अंकुर ने पूनम मित्तल को फोन कर कहा कि उनकी गेंद घर में गिर गई है और दरवाजा खोलने का अनुरोध किया। जैसे ही दरवाजा खुला, अंकुर अपने साथी के साथ चेहरे ढककर घर में दाखिल हो गया। हालांकि पूनम मित्तल ने आवाज और हावभाव से अंकुर को पहचान लिया। इसी कारण आरोपियों को अपनी पहचान उजागर होने का डर सताने लगा।

पहचान होते ही उतार दिया मौत के घाट
पुलिस के अनुसार अंकुर ने महिला को पीछे से पकड़ लिया, जबकि सलमान ने चाकू से उनकी गर्दन पर कई वार किए। दोनों आरोपी तब तक मौके पर रुके रहे, जब तक महिला की मौत नहीं हो गई। इसके बाद वे कुंडल लेकर फरार हो गए।

मुठभेड़ के बाद दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी अंकुर गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके साथी सलमान को भी पुलिस मुठभेड़ के दौरान पकड़ा गया। मुठभेड़ में सलमान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस के अनुसार आरोपी अंकुर के खिलाफ पहले भी मारपीट और चोरी के मामले दर्ज हैं। वहीं सलमान पर भी आपराधिक मुकदमा दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त चाकू, अवैध हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद कर लिए हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed