सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Eight wetlands in the district will be declared protected heritage sites.

Saharanpur News: जिले के आठ वेटलैंड घोषित होंगे संरक्षित धरोहर

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Eight wetlands in the district will be declared protected heritage sites.
विज्ञापन
विश्व पर्यावरण दिवस

- भारीदीनदारपुर, अंबेहटा शेखा, कैलाशपुर, हलालपुर, बिन्नाखेड़ी, बिड़वी व खेड़ा मुगल तालाब शामिल


- अवैध कब्जों, प्रदूषण व अंधाधुंध दोहन से बचाकर किया जाएगा सुरक्षित, वन विभाग ने की तैयारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। तेजी से सिकुड़ते जलस्त्रोतों, गिरते भूजल स्तर और बढ़ते पर्यावरणीय संकट के बीच शासन ने वेटलैंड संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। जिले के आठ वेटलैंड संरक्षित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य इन प्राकृतिक जलाशयों को अवैध कब्जों, प्रदूषण और अंधाधुंध दोहन से बचाकर आने वाली पीढि़यों के लिए सुरक्षित रखना है।
शुक्रवार यानी आज विश्व पर्यावरण दिवस है। तेजी से बढ़ते शहरीकरण, अतिक्रमण और प्रदूषण के कारण प्राकृतिक जलस्त्रोतों पर संकट गहराता जा रहा है। ऐसे में वेटलैंड संरक्षण केवल पर्यावरण का मुद्दा नहीं, बल्कि जल सुरक्षा, जैव विविधता और ग्रामीण आजीविका से भी जुड़ा विषय बन चुका है। वेटलैंड ऐसे प्राकृतिक क्षेत्र होते हैं, जहां वर्षभर पानी मौजूद रहता है। यह भूजल रिचार्ज, बाढ़ नियंत्रण, जलवायु संतुलन और पक्षियों व जलीय जीवों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यदि इनका संरक्षण नहीं किया गया तो भविष्य में जल संकट और अधिक गंभीर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- वन व वृक्ष में 4.12 फीसदी की वृद्धि
सामाजिक वानिकी प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी शुभम सिंह ने बताया कि स्टेट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में 2017 से 2023 के बीच भौगोलिक क्षेत्र में वन और वृक्ष आवरण में 4.12 फीसदी की वृद्धि हुई है। यह अच्छे संकेत हैं कि जिले में वन क्षेत्र बढ़ रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos

-- 40 लाख से अधिक पौधे किए जाएंगे रोपित
जिले में इस वर्ष हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण के लिए 40.72 लाख से अधिक पौधे रोपित किए जाएंगे। इसमें 9.60 लाख अकेले वन विभाग की ओर से लगाए जाएंगे। इमारती, फलदार, औषधीय, चारा एवं शोभाकारी प्रजातियों के पौधे लगेंगे। इनके अलावा 15 अगस्त को वंदे मातरम वाटिका, 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर भाई-बहन पौधारोपण एवं पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर एक पेड़ गुरु के नाम लगाया जाएगा।
-- ये वेटलैंड होंगे संरक्षित
- नानौता ब्लॉक में भारीदीनदारपुर
- नागल में अंबेहटा शेखा
- देवबंद में खेड़ा मुगल
- पुवांरका में कैलाशपुर, हलालपुर
- सरसावा में गदरहेड़ी, बिन्नाखेड़ी
- नकुड़ में बिड़वी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed