सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   The intention was to rob, the excuse of a ball falling, Poonam was murdered on the basis of her identity.

Saharanpur News: लूट का इरादा, बॉल गिरने का बहाना, पहचान पर कर दी थी पूनम की हत्या

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The intention was to rob, the excuse of a ball falling, Poonam was murdered on the basis of her identity.
अंबेहटा में पूनम मित्तल की हत्या में पकड़े गए हत्यारोपी को मुठभेड़ के बाद लाती पुलिस
विज्ञापन
- पड़ोसी ने कर्ज उतारने के लिए दोस्त के साथ मिलकर दिया था वारदात को अंजाम
Trending Videos

- नकुड़ पुलिस ने दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर किया पूनम हत्याकांड का खुलासा
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। चार दिन पहले अंबेहटा के मोहल्ला झाबरी में हुए पूनम मित्तल हत्याकांड का नकुड़ पुलिस ने राजफाश कर दिया है। दो हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि कर्ज उतारने के लिए अंकुर गुप्ता ने लूट की साजिश रची थी। योजना के तहत बॉल गिरने के बहाना कर मकान में घुसे। इसके बाद पहचान होने पर चाकू से गला रेतकर पूनम को मौत के घाट उतार दिया था।
पुलिस लाइन में एसएसपी अभिनंदन सिंह ने बताया कि एक जून को नकुड़ थाना क्षेत्र में अंबेहटा के मोहल्ला झाबरी में कारोबारी संजय मित्तल की पत्नी पूनम मित्तल का घर में शव मिला था। बदमाशों ने चाकू से रेतकर पूनम की हत्या की थी और उसके कुंडल भी लूट ले गए थे। वारदात की प्राथमिकी दर्ज करते हुए खुलासे को लेकर पुलिस टीमें गठित की गईं थीं। बृहस्पतिवार को नकुड़ पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने हत्यारोपी अंकुर गुप्ता निवासी मोहल्ला झाबरी को खेड़ा अफगान के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद मुठभेड़ के दौरान उसके साथी सलमान निवासी मोहल्ला गाडान को भी पकड़ लिया। उसके पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोनों ने मिलकर पूनम मित्तल हत्याकांड को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम
एसएसपी के अनुसार हत्यारोपी अंकुर गुप्ता और सलमान दोनों दोस्त हैं। अंकुर ऑनलाइन सट्टा लगाता था। वह अपने दोस्त सलमान से सट्टे के लिए कई बार रुपये ले चुका था। उस पर इतना कर्ज हो गया था कि वह उतर नहीं रहा था। अंकुर गुप्ता पर सलमान का करीब 15 से 16 लाख रुपये का लेनदेन है। अंकुर ने अपने दोस्त सलमान के साथ मिलकर पड़ोसी संजय मित्तल के घर में लूट करने की साजिश रची। एक जून को अंकुर ने संजय मित्तल की पत्नी पूनम मित्तल को कॉल किया और कहा कि आंटी हमारी बॉल गिर गई है। दरवाजा खोल दीजिए। पूनम ने दरवाजा खोल दिया। तभी अंकुर अपने साथी के साथ चेहरे पर कपड़े लपेटकर घर में घुस जाता है। पूनम ने अंकुर को पहचान लिया था। इस पर अंकुर ने पूनम मित्तल को पीछे से पकड़ा और सलमान से उसकी गर्दन पर चाकू से वार किए। दोनों तब तक वहीं बैठे रहे जब तक पूनम ने दम नहीं तोड़ दिया। हत्यारोपी अंकुर पर मारपीट व चोरी की प्राथमिकी दर्ज है, जबकि सलमान पर भी एक मामला दर्ज है।

अंबेहटा में पूनम मित्तल की हत्या में पकड़े गए हत्यारोपी को मुठभेड़ के बाद लाती पुलिस

अंबेहटा में पूनम मित्तल की हत्या में पकड़े गए हत्यारोपी को मुठभेड़ के बाद लाती पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed