सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Electric buses will soon be operational, hopes raised after cabinet approval

Saharanpur News: इलेक्ट्रिक बसों का जल्द होगा संचालन, कैबिनेट की मंजूरी के बाद जगी उम्मीद

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Electric buses will soon be operational, hopes raised after cabinet approval
विज्ञापन
- महानगर सीमा में अलग-अलग मार्गों पर होना है 25 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन


- गंगोह रोड पर मानकमऊ में स्मार्ट सिटी योजना के तहत बना हुआ है चार्जिंग स्टेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिलने से इलेक्ट्रिक बसों के जल्द संचालन की उम्मीद जगी है। परिवहन निगम ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले को पहले चरण में 25 इलेक्ट्रिक बसें आवंटित होंगी, जो महानगर की सीमा में अलग-अलग मार्गों पर संचालित की जाएंगी।
जिले में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर पिछले डेढ़ साल से तैयारियां चल रही हैं। गंगोह रोड पर मानकमऊ में स्मार्ट सिटी योजना के तहत चार्जिंग स्टेशन बना हुआ है। यहां पर इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बस संचालन के लिए अक्तूबर 2025 में एक विशेष कंपनी का गठन किया गया था, जिसमें विभिन्न विभागों के आठ अधिकारी शामिल किए गए थे। कंपनी ने मार्ग निर्धारण और बस संचालन व्यवस्था को लेकर बैठकें भी कीं। इसके अलावा परिवहन निगम की तरफ से मुख्यालय को बसों की डिमांड के लिए पत्र भेजा गया, ताकि बसें आने से संचालन जल्द शुरू किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें 18 शहरों में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को मंजूरी मिली है। इन शहरों में सहारनपुर का नाम भी शामिल है। जिले को प्रथम चरण में 25 इलेक्ट्रिक बसें आएंगी। इनके लिए महानगर के करीब चार से पांच मार्ग निर्धारित किए गए हैं। मंजूरी मिलने के बाद से लोगों को जल्द बसें आने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
Trending Videos

-- डग्गामारी पर लगेगा अंकुश
महानगर की सीमा में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से डग्गामारी पर काफी हद तक अंकुश लग जाएगा। इलेक्ट्रिक बस समय-सारिणी के अनुसार संचालित होगी। इससे यात्रियों को भटकना नहीं पड़ेगा, जिससे डग्गामार वाहनों का चलन कम हो जाएगा। कहीं पर भी खड़े होकर सवारी भरने पर भी लगाम लगेगा।
-- वर्जन
इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर कैबिनेट की बैठक में मंजूरी मिल गई है। परिवहन निगम की तरफ से तैयारियां पूरी हैं। पहले चरण में 25 बसें मिलनी हैं, जिनका महानगर की सीमा के अंदर संचालन होगा। लोगों को काफी राहत मिलेगी। - योगेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed