{"_id":"6a3447c9e555430b7102c93e","slug":"car-rams-into-stationary-magic-vehicle-on-expressway-laborer-killed-two-critically-injured-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-177826-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: एक्सप्रेसवे पर खड़े मैजिक में कार ने मारी टक्कर, मजदूर की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: एक्सप्रेसवे पर खड़े मैजिक में कार ने मारी टक्कर, मजदूर की मौत, दो गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गागलहेड़ी। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की सफाई कार्य में लगे मजदूरों के खड़े मैजिक टेंपो में पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में ऋतिक (24) निवासी गांव भाभरी थाना गागलहेड़ी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुनीता और मामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
एक्सप्रेसवे पर गांव नन्हेड़ा गाजी के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के मजदूर सड़क की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान उनका मैजिक टेंपो सड़क किनारे खड़ा था, जिसमें कुछ मजदूर बैठे हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे अंबाला की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने खड़े मैजिक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर पुलिस और एनएचएआई की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए हरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
वहीं दुर्घटनाग्रस्त कार को भी कब्जे में लेकर थाने ले जाया गया। सीओ सदर मुनीष चंद्र ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।