{"_id":"69b9ad35bc70f66d2e08b994","slug":"cash-worth-175-lakh-stolen-from-hardware-store-thieves-caught-on-camera-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-171501-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: हार्डवेयर स्टोर से पौने दो लाख की नकदी चोरी, कैमरे में कैद हुए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: हार्डवेयर स्टोर से पौने दो लाख की नकदी चोरी, कैमरे में कैद हुए चोर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। मंगलौर पुलिस चौकी के समीप सीमेंट एंड हार्डवेयर की दुकान के गल्ले से दो युवक करीब पौने दो लाख रुपये की नकदी चोरी करके ले गए। चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
क्षेत्र के नसरुल्लापुर गांव निवासी मोहम्मद नसीम ने देवबंद-मंगलौर मार्ग पर सीमेंट की दुकान की हुई है। दोपहर के समय वह नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में गए थे, दुकान पर एक कर्मचारी मौजूद था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवक ग्राहक बनकर वहां पहुंचे और दुकान स्वामी के आने का इंतजार करने की बात कहते हुए भीतर बैठ गए। उन्होंने बेहद शातिराना तरीके से कर्मचारी की निगाह से बचते हुए गल्ले में रखी करीब पौने दो लाख रुपये की नकदी चोरी ली और वहां भागने लगे। इस दौरान कर्मचारी ने शोर मचाते हुए उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, जिसके चलते आरोपी अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुसिल ने बाइक को कब्जे में लेकर सीसीटीवी फुटेज निकाली, जिसके आधार पर उनकी तलाश शुरु कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दुकान मालिक की ओर से तहरीर मिल गई है, जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
Trending Videos