सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Chief Minister's Rural Transport Scheme: Bus Service to Launch on 83 Routes

Saharanpur News: मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना, 83 मार्गों पर शुरू होगी बस सेवा

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 16 Apr 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Rural Transport Scheme: Bus Service to Launch on 83 Routes
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत परिवहन निगम बसों का संचालन शुरू करेगा। इसके लिए तीन जिलों के ग्रामीण क्षेत्रों में 83 मार्ग तय किए गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी। सबसे ज्यादा मार्ग मुजफ्फरनगर डिपो में तय हुए हैं।
Trending Videos

इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में निजी ऑपरेटरों के माध्यम से 15 से 28 सीट क्षमता वाली बसों का संचालन कराया जाना है, ताकि लोगों को सुलभ, सुरक्षित और नियमित परिवहन सुविधा मिल सके। इससे ग्रामीणों की ब्लॉक, तहसील और जिला मुख्यालय तक पहुंच आसान होगी और डग्गामार वाहनों पर निर्भरता भी कम रहेगी। परिवहन निगम की ओर से निजी बस संचालकों को जोड़ने के लिए बैठक की और उन्हें योजना की पूरी जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें अपनी सुविधा के अनुसार मार्ग चयन की छूट भी दी गई। इसी की नतीजा है कि सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और शामली में 144 आवेदन आए। इन आवेदनों की जांच हुई तो 83 पास हुए। इतने ही मार्गों पर बसों का संचालन होगा। 61 आवेदन जांच में निरस्त कर दिए। निरस्त होने के विभिन्न कारण बताए जा रहे हैं। उधर, परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि योजना के तहत अनुबंध की शर्तों के अनुसार मार्ग निर्धारण हो गया है। जल्द ही बसों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
-- किस डिपो में कितने मार्ग
सहारनपुर - 12
मुजफ्फरनगर - 39
शामली - 32
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed