{"_id":"69cec5fecc0608bc5f02705a","slug":"clashes-involving-sticks-and-clubs-erupt-over-prayer-timings-six-injured-in-stone-pelting-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-172623-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नमाज के समय को लेकर चले लाठी-डंडे, पथराव में छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नमाज के समय को लेकर चले लाठी-डंडे, पथराव में छह घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 03 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना। गांव बुड्ढाखेड़ा में नमाज के समय को लेकर हुई मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे और पथराव होने से छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
बुधवार देर रात गांव की मस्जिद में एक पक्ष के कुछ लोग समय से पहले नमाज पढ़ने पहुंच गए। इस पर मस्जिद के मुतवल्ली ने उन्हें निर्धारित समय पर नमाज पढ़ने के लिए कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर बाद विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष गली में आमने-सामने आ गए। दोनों में लाठी-डंडे चलने लगे और पथराव शुरू हो गया। मारपीट में एक पक्ष के हाजी फुरकान, हाफिज कुर्बान और इस्लाम घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष के वसीम, वासिक उर्फ भूरा और साजिद घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में करते हुए दोनों पक्षों को खदेड़ दिया।
एएसपी सिमरन सिंह ने बताया कि एक पक्ष के जहांगीर की तहरीर पर बबलू, शफाकत, साजिद, वासिक उर्फ भूरा, वसीम, नदीम, हैदर एवं सज्जाद के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दूसरे पक्ष की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
Trending Videos