सब्सक्राइब करें

गैस की किल्लत: घंटों लाइन में लगने के बावजूद नहीं मिल रहे सिलिंडर, उपभोक्ताओं में बढ़ा आक्रोश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 07 Apr 2026 12:23 PM IST
सार

LPG Crisis: सहारनपुर जनपद के नकुड़ की इंडेन गैस एजेंसी पर गैस सिलिंडर को लेकर भारी अव्यवस्था सामने आई है। उपभोक्ता सुबह छह बजे से लाइन में लगने के बावजूद सिलिंडर नहीं मिलने से परेशान हैं और प्रशासन से जांच की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
Gas Shortage Sparks Chaos; Consumers Queue for Hours but Still No LPG Cylinders
गैस की किल्लत - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर जनपद के नकुड़ स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर इन दिनों गैस सिलिंडर की किल्लत से उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि कई-कई घंटे लाइन में लगने के बावजूद लोगों को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं में रोष बढ़ता जा रहा है।

Trending Videos
Gas Shortage Sparks Chaos; Consumers Queue for Hours but Still No LPG Cylinders
सहारनपुर में गैस एजेंसी पर लगी लाइनें - फोटो : अमर उजाला

बताया जा रहा है कि गैस की पर्ची बनवाने के लिए एजेंसी पर सुबह छह बजे से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लगनी शुरू हो जाती हैं। तेज धूप और गर्मी के बीच घंटों इंतजार करने के बाद भी कई लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Gas Shortage Sparks Chaos; Consumers Queue for Hours but Still No LPG Cylinders
सहारनपुर में गैस एजेंसी पर लगी लाइनें - फोटो : अमर उजाला

उपभोक्ताओं का कहना है कि वे कई दिनों से एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। भीड़ में मौजूद एक उपभोक्ता ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वह पिछले तीन दिनों से लगातार एजेंसी आ रहा है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

Gas Shortage Sparks Chaos; Consumers Queue for Hours but Still No LPG Cylinders
सहारनपुर में गैस एजेंसी पर लगी लाइनें - फोटो : अमर उजाला

मुर्सलीन और सतकुमार समेत अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि उन्होंने केवाईसी भी करवा दी है, फिर भी गैस सिलिंडर नहीं दिया जा रहा। उन्होंने यह भी बताया कि मोबाइल फोन पर सिलिंडर बुक होने और डिलीवर होने का मैसेज आ जाता है, जबकि वास्तविकता में उन्हें सिलिंडर प्राप्त नहीं होता।

यह भी पढ़ें: मेरठ सेंट्रल मार्केट ध्वस्तीकरण: व्यापारियों का आरपार की लड़ाई का एलान, रात भर चलीं बैठकें, सुबह हटाए बोर्ड

विज्ञापन
Gas Shortage Sparks Chaos; Consumers Queue for Hours but Still No LPG Cylinders
सहारनपुर में गैस एजेंसी पर लगी लाइनें - फोटो : अमर उजाला

उपभोक्ताओं ने इस अव्यवस्था को गंभीर बताते हुए प्रशासन से मामले की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed