{"_id":"69ccb236cc825fa3360eb42e","slug":"saharanpur-the-boy-sitting-nearby-turned-the-steering-of-the-moving-dcm-it-overturned-in-the-ditch-2026-04-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Saharanpur: पास बैठे बालक ने घुमा दिया चलती डीसीएम का स्टेयरिंग, खाई में पलटी, शाकंभरी जा रहे 7 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur: पास बैठे बालक ने घुमा दिया चलती डीसीएम का स्टेयरिंग, खाई में पलटी, शाकंभरी जा रहे 7 श्रद्धालु घायल
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:21 AM IST
सार
सहारनपुर के चकहरेटी निवासी सुमित अपने पुत्र अक्षित उर्फ लड्डू का मुंडन संस्कार कराने के लिए परिवार के साथ शाकंभरी देवी जा रहा था। कलसिया-छुटमलपुर रोड पर गांव संसारपुर में हादसा हो गया।
विज्ञापन
खाई में पलटी डीसीएम और घायल।
- फोटो : अमर उजाला
शाकंभरी देवी में मुंडन संस्कार के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम संसारपुर गांव के समीप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में सात महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Trending Videos
घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
यह हादसा बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कलसिया-छुटमलपुर रोड पर गांव संसारपुर में बिजलीघर के पास हुआ। जनता रोड स्थित थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव चकहरेटी निवासी सुमित अपने दो वर्षीय पुत्र अक्षित उर्फ लड्डू का मुंडन संस्कार कराने के लिए परिवार के सदस्यों के साथ शाकंभरी देवी जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
घायलों को अस्पताल लाया गया।
- फोटो : अमर उजाला
चालक उमेश निवासी पुष्पांजलि विहार सहारनपुर ने बताया कि डीसीएम में उसके पास बैठे बच्चे अक्षित ने अचानक स्टेयरिंग घुमा दिया। इस अप्रत्याशित घटना के कारण चालक अपना नियंत्रण खो बैठा और डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई।
अस्पताल में भर्ती मरीज।
- फोटो : अमर उजाला
दुर्घटना में शालू (25), नीलम (30), प्रीति (50), सोनम (31), गुड़िया (31), वर्षा (29) और काव्या (5) घायल हो गईं। सूचना मिलते ही 112 नंबर पर कॉल किया गया, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पीआरवी की गाड़ी ने सभी घायलों को बेहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया।
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
तत्काल राहत और आगे की कार्रवाई
बेहट सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद, सभी घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य का जायजा लिया और घायलों के परिजनों को सूचित किया।
बेहट सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद, सभी घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत बचाव कार्य का जायजा लिया और घायलों के परिजनों को सूचित किया।