सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   School Open: New Academic Session Begins but Students to Attend School with Incomplete Books

School Open: नया सत्र आज से शुरू, आधे-अधूरे बस्ते के साथ स्कूल पहुंचेंगे नौनिहाल, नहीं पहुंची पूरी किताबें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 01 Apr 2026 06:06 AM IST
विज्ञापन
सार

नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हो रही है, लेकिन परिषदीय विद्यालयों में अभी तक पूरी किताबें नहीं पहुंची हैं। कक्षा छह से आठ की करीब 50 प्रतिशत और कक्षा एक से पांच की करीब 70 प्रतिशत किताबें ही उपलब्ध हैं।

School Open: New Academic Session Begins but Students to Attend School with Incomplete Books
विज्ञापन

विस्तार

शैक्षणिक सत्र आज से शुरू हो रहा है, लेकिन अभी तक जनपद में परिषदीय विद्यालयों की पूरी किताबें नहीं पहुंची हैं। कक्षा छह से आठ की 50 फीसदी ही किताबें प्राप्त होने की सूचना है। ऐसे में विद्यार्थियों को आधे-अधूरे बस्ते के साथ ही स्कूल जाना होगा। हालांकि एक अप्रैल को स्थानीय अवकाश होने के चलते जनपद के स्कूल दो अप्रैल से खुलेंगे।

Trending Videos


जनपद में 1,446 परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। इनमें करीब 1.65 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निशुल्क शिक्षा का प्रावधान है। ऐसे में आठवीं तक के विद्यार्थियों की सभी किताबें शासन से आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बार भी किताबें आई हैं, लेकिन वह करीब 70 फीसदी ही हैं। कक्षा एक से आठ तक की किसी भी कक्षा की पूरी किताबें नहीं हैं। ऐसे में उनके बस्ते अधूरे हैं। हिंदी की किताब है तो गणित की नहीं है। किसी कक्षा में गणित की हैं तो विज्ञान की किताबें नहीं पहुंची हैं।

यह भी पढ़ें: खौफनाक: पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर फंदे पर झूला पति, महीने भर के मासूम को भी न बख्शा, ये थी विवाद की वजह

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बीते वर्षों की तुलना में इस बार किताबें समय से आई हैं, लेकिन यह भी बात सच है कि वह 70 से 80 ही फीसदी हैं। किताबें सभी बीआरसी के माध्यम से विद्यालयों में भेजी जा रही हैं। चूंकि ज्यादा पहले किताबों का वितरण नहीं किया जा सकता। इसलिए ज्यादातर विद्यालयों में किताबों का वितरण नए सत्र में ही होगा, जिससे बच्चों के पास से किताबें गुम न हों।

वह किताबें जो अभी विद्यालयों में नहीं पहुंची

कक्षा   किताबों के नाम
कक्षा एक कार्यपुस्तिका, कार्यपुस्तिका अंग्रेजी, कार्यपुस्तिका गणित
कक्षा दो कार्य पुस्तिका सारंगी, कार्यपुस्तिका कला, कार्यपुस्तिका गणित, उर्दू जबान
कक्षा तीन कार्यपुस्तिका वीणा, संस्कृत टेस्ट बुक, कार्यपुस्तिका गणित, उर्दू जबान
कक्षा चार कार्यपुस्तिका वीणा, कार्यपुस्तिका संतूर, कला, गणित, कार्यपुस्तिका गणित, ईवीएस पर्यावरण
कक्षा पांच  कार्यपुस्तिका वाटिका, अंग्रेजी, कार्यपुस्तिका अंग्रेजी, कार्य पुस्तिका गणित, उर्दू, कला

 

कक्षा छह से आठ की 50 फीसदी किताबें आईं
विभागीय अधिकारी कक्षा एक से पांच की 70 से 80 फीसदी और कक्षा छह से आठ की 50 फीसदी तक किताबें प्राप्त होने का दावा कर रहे हैं। प्राथमिक विद्यालयों में पहुंचीं किताबें वाकई 70 फीसदी तक हैं, लेकिन अनेक उच्च प्राथमिक विद्यालय ऐसे हैं, जिनमें अभी तक छह से आठ की किताबें ही नहीं पहुंची हैं।

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महामंत्री डॉ. अनिल बावरे ने बताया कि वह उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक हैं, लेकिन अभी तक एक भी किताब नहीं मिली है न ही किताबों के संबंध में कोई सूचना मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed