सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Toilets under lock and key garbage on the streets what kind of preparation is this for the cleanliness survey

Saharanpur News: शौचालयों पर ताले, सड़कों पर कचरा, यह कैसी स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 01 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Toilets under lock and key garbage on the streets what kind of preparation is this for the cleanliness survey
विज्ञापन
सहारनपुर। नगर निगम सहारनपुर स्वच्छ सर्वेक्षण में प्रतिभाग कर रहा है। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की टीम कभी भी यहां आकर सर्वे कर सकती है। इसके बावजूद महानगर में सार्वजनिक शौचालयों के ताले नहीं खुले हैं। लोग खुले में लघुशंका करने को मजबूर हैं। कचरा सड़कों पर फैला है, जिससे नगर निगम की तैयारियों और गंभीरता का पता चलता है।
Trending Videos

बीते वर्ष नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण में 16वां स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की थी, लेकिन बीते करीब एक साल से सफाई व्यवस्था में गिरावट आई है। नगर निगम के अधिकारी छह वर्ष पहले बने सार्वजनिक शौचालयों के ताले तक नहीं खोल पाए हैं, साथ ही जहां जरूरत थी वहां सार्वजनिक शौचालय नहीं बनाए गए। ऐसे में लोग खुले में लघुशंका करते नजर आ जाएंगे, जबकि नगर निगम सहारनपुर को ओडीएफ प्लस प्लस का तमगा मिला हुआ है। नगर निगम मौजूदा स्वच्छ सर्वेक्षण में भी प्रतिभाग कर रहा है। एक अप्रैल से तैयारियां करने के निर्देश अलग-अलग विभागों को दिए गए हैं, जबकि हकीकत यह है कि सर्वेक्षण 15 मार्च से शुरू हो चुका है। आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय की टीम कभी भी सहारनपुर आकर गोपनीय तरीके से सर्वे कर सकती है या हो सकता है कर भी लिया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम कितना तैयार और गंभीर है। इसका पता लगाने के लिए सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। कुटिया के मंदिर के पास पूर्वाह्न 11 बजे कचरा सड़क पर पड़ा नजर आया, जिसमें से गाय पेट भरने का प्रयास कर रही थी। बेहट अड्डा स्थित रामलीला मैदान पर रेहड़ों से लाकर कचरा डाला जा रहा था। पुल खुमरान से जोगियान पुल तक बिजली के खंभों की जड़ों में करीब 15 जगह कचरा इकट्ठा किया मिला। पुल खुमरान पर डलावघर का कचरा नदी में गिरा नजर आया।
------
इन कार्यों का होता है सर्वे
-शहर की सफाई पूरी व्यवस्था
-कूड़ाघरों की स्थिति, कचरे का उठान और निस्तारण
-सीवेज और उसके निस्तारण की व्यवस्था
------
स्वच्छ सर्वेक्षण 15 मार्च से चल रहा है। केंद्र की टीम कभी भी आकर गोपनीय तरीके से सर्वे कर सकती है। इसलिए हम अपनी तरफ से पूरी तरह तैयार हैं। प्रयास यही है कि बीते वर्ष से अच्छी रैंक आए।
- डॉ. प्रवीण शाह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed