सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Congress will win all seats in Saharanpur and Banaras: Ajay Rai

सहारनपुर और बनारस की सभी सीटें जीतेगी कांग्रेस : अजय राय

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Tue, 19 May 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Congress will win all seats in Saharanpur and Banaras: Ajay Rai
गागलहेडी में कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे। संव
विज्ञापन
गागलहेड़ी(सहारनपुर)। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 2027 में जनता की सरकार बनेगी। उन्होंने वादा किया कि सहारनपुर की सात और बनारस की आठों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के विधायक जीतेंगे। आरोप लगाते हुए कहा कि जितने भी बड़े ठेकेदार हैं। वह सब गुजरात के हैं। सारा पैसा गुजरात में जा रहा है और वहां से भाजपा राज्यों की सरकारों को गिराने का काम कर रही है।

कांग्रेस पार्टी की ओर से गागलहेड़ी सभागार में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया था। सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनता के लिए विधानसभा से लेकर लोकसभा में लड़ रही है। इसी का नतीजा है कि राहुल गांधी की लोकप्रियता देश में दिनों दिन बढ़ती जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष से कभी पीछे नहीं हटते। उन्हीं के संघर्ष और मेहनत का नतीजा रहा कि 2024 के लोकसभा के चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सात राउंड हारे। उनकी जीत का अंतर भी कम हुआ। कहा कि दोपहर एक बजे के बाद मीडिया चैनल ने भी बनारस की गिनती दिखाना बंद कर दिया और शाम चार बजे के बाद प्रधानमंत्री की जीत घोषित की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होते हुए पार्टी की जीत के लिए काम करने का लक्ष्य दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार विकास कार्यों की बजाए सीबीआई और ईडी का इस्तेमाल कर दूसरे दलों के नेताओं को डराती हैं। बंगाल चुनाव में केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग सबके सामने है। उत्तर प्रदेश में हिंदू मुस्लिम की गंगा जमुनी तहजीब हमेशा से कायम रही है, लेकिन भाजपा सरकार इसे तोड़ना चाहती है। कांग्रेस 2027 के चुनाव में प्रदेश में सरकार बना कर बदलाव लाने का काम करेगी। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। आने वाला समय कांग्रेस का है। सहारनपुर जिले में इमरान मसूद के नेतृत्व में कांग्रेस आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
Trending Videos


सांसद इमरान मसूद ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जीतने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी। अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अरविंद पालीवाल ने संविधान, विवेक कांत ने बाबा साहब का चित्र व जिला अध्यक्ष संदीप सिंह ने लकड़ी की नक्काशी वाले मंदिर नेताओं को भेंट किए। जिला उपाध्यक्ष पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू ने सरोपा व तलवार भेंट की।

इससे पहले चमारीखेड़ा टोल प्लाजा पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपने नेताओं का स्वागत किया। उन्हें जुलूस के रूप में कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष संदीप सिंह राणा, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मेहरबान आलम, जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष नितिन शर्मा, संदीप चौधरी, विवेक कांत सिंह, विनय चेयरमैन, सुदेश प्रधान, डॉ महबूब, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी, सचिन कांबोज, पंकज कांबोज, रणबीर बन्दूखेड़ी, अजय त्यागी, मोहित प्रधान, जीनेपाल सिंह, फाजिल हुसैन, मास्टर बृजपाल सिंह, रजनीश प्रधान, जनक प्रधान टोडरपुर आदि शामिल रहे।

-------------------------------



- इन्होंने थामा कांग्रेस का दामन

पूर्व मंत्री सरफराज खान, पूर्व विधायक मसूद अख्तर, पूर्व चेयरमैन इरशाद चौधरी, रईस मलिक, इसरार प्रमुख,

प्रदीप फौजी, राजपाल कर्णवाल, नीटू, पार्षद डॉ. मंसूर, पार्षद मेनपाल, पार्षद जावेद अली, इमरान प्रमुख,जिला पंचायत सदस्य अफजल, पूर्व सपा युवा जिला अध्यक्ष प्रदीप चौधरी।

--------

- मंच पर हुई नोकझोंक
कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान मंच पर ही नेताओं की आपस में पहले बात रखने को लेकर नोकझोंक हो गई। इसके चलते कुछ देर के लिए स्थिति असमंजस वाली हो गई। इसके बाद मंच पर बैठे नेताओं ने मामले को शांत कराया।

-------

बेटे के समर्थन में पहुंचे पूर्व मंत्री सरफराज

सपा के एमएलसी शहनवाज खान और कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन से मात्र पांच सौ मीटर दूर धरने पर बैठे रहे। उनके पिता पूर्व मंत्री सरफराज खान सपा छोड़कर कांग्रेस मे शामिल हो गए। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के कुछ देर बाद फिर अपने बेटे के धरना स्थल पर पहुंचकर बेटे को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed