{"_id":"6a0b7108f292e03da9058ccc","slug":"raid-on-yamuna-following-tip-off-on-illegal-mining-jcb-seized-one-arrested-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-175714-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: अवैध खनन की सूचना पर यमुना में छापा, जेसीबी पकड़ी, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: अवैध खनन की सूचना पर यमुना में छापा, जेसीबी पकड़ी, एक गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 19 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेहट। यमुना नदी में हरियाणा के माफिया द्वारा अवैध खनन कराने की सूचना पर रविवार रात खनन विभाग की टीम ने बेहट पुलिस के साथ कई स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान एक जेसीबी को जब्त किया गया और उसके मालिक को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 30 से 40 वाहन व 10 से 12 मशीनों को लेकर उनके चालक हरियाणा की तरफ भाग गए।
खनन निरीक्षक अभिलाष चौबे ने बताया कि रविवार रात सूचना मिली थी कि यमुना नदी में असलमपुर बरथा, रसूलपुर उर्फ रसूली, आलमगीर गुर्जर, धौलरा, नुनियारी में हरियाणा के लोगों द्वारा जेसीबी मशीनों से खोदाई करके अवैध खनन किया जा रहा है। खनिज वाहनों से हरियाणा के तटवर्ती क्षेत्र में लगे स्टोन क्रशरों व स्क्रीनिंग प्लांट पर डाला जा रहा है। विभागीय टीम ने बेहट पुलिस को साथ लेकर रात में करीब एक बजे इन स्थानों पर छापा मारा। बड़ी संख्या में जेसीबी मशीनों से खोदाई की जा रही थी और खनिज वाहनों में भरकर हरियाणा में ले जाया जा रहा था। टीम ने एक जेसीबी मशीन को जब्त कर लिया और उसके मालिक सचिन कुमार निवासी भीलपुरा हरियाणा को मौके से गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य जेसीबी मशीनों व वाहनों (डंपर) को उनके चालक लेकर भाग गए।
-- -- -- -- -- -- -- --
व्हाट्सएप ग्रुपों पर साझा की जा रही थी अवैध खनन की गतिविधि
खनन निरीक्षक ने बताया कि मौके से गिरफ्तार किए गए सचिन से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए है। इनकी जांच की गई। इनमें जय श्रीराम, राम राम जी व पर्सनल जेसीबी नाम से व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाए गए थे। इन ग्रुपों में अवैध खनन कराने वाले माफिया, स्टोन क्रशर मालिकों, उनके मुंशी, जेसीबी मशीनों, वाहन चालकों, ट्रैक्टर-ट्राॅली मालिकों व उनके चालकों के मोबाइल नंबर जुड़े है। इन ग्रुपों से अवैध खनन की गतिविधियों को साझा किया जा रहा था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
अवैध खनन में शामिल लोगों का खुलासा
सचिन ने पूछताछ में अवैध खनन में शामिल स्टोन क्रशर मालिकों, जेसीबी व ट्रैक्टर-ट्राॅली मालिकों व चालकों, डंपर मालिकों के नामों का खुलासा किया। खनन निरीक्षक के अनुसार सचिन ने बताया, कि अवैध खनन करने वालों में उसके अलावा आरिफ, शेर सिंह राणा, काला, वतन, फैजान, मोनू व शहजाद गांव भीलपुरा, सागर व आजाद निवासी गांव लाकड़ हरियाणा, राहुल गुर्जर, अंकित जाट आदि जेसीबी, ट्रैक्टर-ट्राॅली व डंपर चालक शामिल थे। खनिज का परिवहन जय श्रीराम, बाला जी व भारत स्क्रीनिंग प्लांट, बाबा बालकनाथ व सालासर स्टोन क्रशर लाकड़ के मालिकों द्वारा कराया जा रहा था।

Trending Videos