{"_id":"697e5322c15a87fa7206336a","slug":"controversy-erupts-over-leaders-posters-bringing-bjp-and-bsp-supporters-face-to-face-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-168417-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नेताओं के पोस्टर पर विवाद, भाजपा-बसपा समर्थक आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नेताओं के पोस्टर पर विवाद, भाजपा-बसपा समर्थक आमने-सामने
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sun, 01 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवांरका। गांव मढ़ में संत रविदास जयंती कार्यक्रम में नेताओं का पोस्टर लगाने पर विवाद हो गया। भाजपा व बसपा समर्थक आमने सामने आ गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
देहात कोतवाली के गांव मढ़ में रविदास मंदिर पर जयंती की तैयारियां चल रही थी। रास्ते में लाइटिंग को व्यवस्था की जा रही थी। इसी बीच बसपा व आसपा समर्थकों ने एक खंभे पर गुरु रविदास जी के पोस्टर के नीचे एक तरफ बसपा प्रमुख मायावती तथा दूसरी तरफ आजाद समाज पार्टी प्रमुख सांसद चंद्रशेखर आजाद का फोटो युक्त बैनर लगा दिया, जिसका भाजपा समर्थकों ने यह कहकर विरोध किया कि धार्मिक कार्यक्रम में नेताओं का पोस्टर नहीं लगाना चाहिए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति बन गई। कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया और त्योहार को खुशी से मनाने की अपील की।
Trending Videos