सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Cow slaughterer arrested after being shot in police encounter.

Saharanpur News: पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने पर पकड़ा गया गोकश

संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Mon, 22 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Cow slaughterer arrested after being shot in police encounter.
विज्ञापन
चिलकाना। पुलिस ने शनिवार रात मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगने पर अरशद उर्फ बुम्बा निवासी गांव बुड्ढाखेड़ा को गिरफ्तार कर लिया। उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। आरोपी से तमंचा, कारतूस, गोकशी के उपकरण, एक गोवंश और नकदी बरामद हुई है।

सीओ सदर मुकेश कुमार त्यागी ने बताया कि शनिवार देर रात करीब 11 बजे थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ औरंगजेबपुर से गाठेड़ा जाने वाले मार्ग पर स्थित एक ट्यूबवेल के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव गाठेड़ा के जंगल में गन्ने के खेत के भीतर एक गोकश गोकशी की तैयारी कर रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को घेरने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के ललकारने पर गोकश ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिससे बाएं पैर में गोली लगने से अरशद गिर पड़ा। अरशद थाना चिलकाना में दर्ज गोकशी एवं अन्य मामलों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में गोकशी, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में नौ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed