सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   crime news

Saharanpur News: ई-रिक्शा पलटा, सास की मौत, बहू समेत दो घायल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
बुढ़ाना। जौला-परासौली मार्ग पर अचानक सामने आए पशु को बचाने के चक्कर में ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में फूलमति (58) की मौत हो गई। हादसे में उनकी छह माह की गर्भवती पुत्रवधू और उसकी छोटी बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं।
Trending Videos


परासौली गांव निवासी फूलमति पत्नी बालकिशन अपनी गर्भवती पुत्रवधू अंजू (21) और उसकी छोटी बहन ज्योति (12) के साथ सीएचसी बुढ़ाना जा रही थीं। परासौली लिंक मार्ग पर अचानक सड़क पर घूम रहा पशु ई-रिक्शा के सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चालक ने पशु से बचने के लिए ब्रेक लगाया, जिससे ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई-रिक्शा सवार परिवार गंभीर घायल हो गया। आसपास के लोग उन्हें तत्काल सीएचसी बुढ़ाना ले गए, जहां चिकित्सकों ने फूलमती को मृत घोषित कर दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने फूलमती का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया और वह शव को अपने साथ गांव ले गए, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। घायल गर्भवती अंजू और ज्योति को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed